जिले के विधानसभा विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा में चकरघाटा नाले में निर्मित पुल बेहद जर्जर हैं जो किसी भी दिन बड़े हादसे में तब्दील हो सकता है, लेकिन विजयराघवगढ़ के जिम्मेदारों ने अभी तक इस जर्जर पुल अवरुद्ध नहीं करवाया डायवर्सन ना होने कारण भारी वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से हो रहा है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है नायब तहसीलदार प्रसन्न वर्मा
एवं नरेंद्र खरे जी के द्वारा अवशासन दिया गया था जैसे ही पानी कम होगा डायवर्सन रोड शीघ्र बनाई जाएगी लगभग 25 दिन हो चुके हैं अभी तक डायवर्सन रोड नहीं बनाई गई अब तो नाले में पानी भी काम है,लेकिन भगवान ना करें अगर इसी दौरान यह जर्जर पुल धराशाई हो गया तो इस हादसे में कई लोगों की जान भी जा सकती है, लेकि जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं, मानो ऐसा लग रहा हो जैसे किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे हुये हैं
रिपोर्टर सुरेश सेन


