बीते दिनों क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का ग्रामीण क्षेत्र में दौरा चल रहा था इसी दौरान नगर परिषद बरही के अध्यक्ष आदरणीय *पीयूष अग्रवाल जी* ने बरही के विकास एवं विजयनाथ धाम के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक जी का मार्गदर्शन प्राप्त कर दूसरे ही दिन सीएमओ साहब और पार्षदों को लेकर वार्डों के विकास के लिए नगर भ्रमण में निकल पड़े, जिसके तहत बाबा विजयनाथ धाम में विधायक जी के आदेशानुसार सौंदर्यीकरण के लिए मंदिर मोड़ मे प्रवेश द्वार, रोड के दोनों तरफ *Road stud light*, *Road marking*, *pvc braker* तथा रोड के किनारे दोनों तरफ *Decorative pole* मंदिर गेट के सामने डिजाइन वाले पत्थर या पेबर ब्लॉक, स्टील की रेलिंग एवं डिजाइन वाली कुर्सी लगाने का निर्णय लिया गया।
*छिदिया टोला मे बनेगा बारात घर एवं दंगल मैदान पुराने बस स्टैंड का भी होगा कायाकल्प*
बरही नगर के छिदिया टोला में दंगल मैदान एवं बारात घर का निर्माण होगा। स्टेशन रोड एवं हरतला रोड में प्रवेश द्वार के साथ ही पुराना बस स्टैंड के चारों तरफ के मार्गों को डिवाइडर लगाकर चौड़ी करण करने का निर्णय लिया गया। नगर भ्रमण में अध्यक्ष महोदय जी के साथ उपाध्यक्ष मोहन सिंह,मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सरमन सोनी, झल्ला बर्मन,इकबाल पवार की उपस्थिति रही
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


