• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

पीएम सूर्य घर योजना सोलर रूफटॉप कनेक्शनों के लिए उपभोक्ताओं को मिल रही है भारी सब्सिडी नेशनल पोर्टल और स्मार्ट बिजली पोर्टल के माध्यम से आवेदन आरंभ देखिऐ प्लान,सब्सिडी

by Manish Gautam Chiefeditor
August 18, 2024
in top
0
पीएम सूर्य घर योजना सोलर रूफटॉप कनेक्शनों के लिए उपभोक्ताओं को मिल रही है भारी सब्सिडी  नेशनल पोर्टल और स्मार्ट बिजली पोर्टल के माध्यम से आवेदन आरंभ देखिऐ प्लान,सब्सिडी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

.MP NEWS CAST

भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर अपनी बिजली बनाने हेतु “पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना” चलाई जा रही है। इस योजना का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उनके कार्य क्षेत्र में किया जा रहा है। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक अभियंता ने बताया कि इस योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगवाने के लिये उपभोक्ता नेशनल पोर्टल pmsuryaghar.gov.in या Surya Ghar App के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, उपभोक्ता म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के स्मार्ट बिजली पोर्टल http://www.smartbijlee.mpez.co.in या ऐप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पी.एम.सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर घरेलू उपभोक्ताओं को भारत सरकार द्वारा सब्सिडी (अनुदान राशि) प्रदान की जा रही है। 01 किलोवॉट पर 30,000 रूपये, 02 किलोवॉट पर 60,000 रूपये और 03 किलोवॉट से अधिक के सोलर रूफटॉप कनेक्शन पर 78,000 रूपये की सब्सिडी सरकार द्वारा सीधे आवेदनकर्ता के बैंक खाते में प्रदान की जा रही है। छिंदवाड़ा वृत्तांतर्गत वर्ष 2023-24 में कुल 128 कनेक्शनों के 1086.70 किलोवॉट क्षमता के सोलर रूफटॉप स्थापित किए गए हैं, जो कि वर्ष 2022-23 की तुलना में 35.50 प्रतिशत अधिक है। छिंदवाड़ा वृत्तांतर्गत वर्ष 2024-25 में जुलाई माह तक कुल 113 उपभोक्ताओं द्वारा 776 किलोवॉट के निम्नदाब तथा 1 उपभोक्ता द्वारा 400 किलोवॉट के उच्च दाब सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना की गई है।
भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी आवासीय घरों पर सोलर पैनल लगाकर अपनी बिजली बनाने के लिये ‘‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ संचालित की जा रही है। यह योजना मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर द्वारा कंपनी क्षेत्रांतर्गत क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर द्वारा 1286 उपभोक्ताओं को 833.73 लाख रूपये की अनुदान राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी गई है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ाएं। रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापना का कार्य पूर्ण होने पर ऊर्जा मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली निर्धारित अनुदान राशि सीधे आवेदनकर्ता के बैंक खाते में स्थानांतरित होगी। निर्धारित वेंडर्स द्वारा लगाए जाने वाले सोलर पैनल और अन्य उपकरण मंत्रालय के मानक और विनिर्देशों के अनुसार होंगे। इन वेंडर्स द्वारा स्थापित किए जाने वाले रूफटॉप सोलर प्लांट में 5 वर्षों का रखरखाव भी शामिल होगा। इस प्रकार उपभोक्ताओं को न केवल उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण प्राप्त होंगे, बल्कि लंबे समय तक सेवा और रखरखाव की गारंटी भी मिलेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बहनों के प्रेम में पगी रेशम की यह डोर…

बहनों के प्रेम में पगी रेशम की यह डोर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d