रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। एमपीईबी के प्रबंधक शहर जोन 1 ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 17 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक 33/11 केव्ही फेफरताल सबस्टेशन का मेंटेनेंस किया जाएगा। जिसमें आज प्रभावित क्षेत्र फौजदार पेट्रोल पम्प, ग्राम रसुलिया, प्रताप नगर, बंगाली कालोनी, संजय नगर, महिमा नगर, सरस्वती नगर, कंचन नगर, हर्षित नगर, विकम नगर, हनुमान नगर, अभिषेक नगर, शिवाजी नगर, रसूलिया, आर्शीवाद नगर, बंजारा टाउन, गीता भवन के पीछे आशुतोष नगर, साई हेवन सिटी, शोभा रेसीडेंसी, रेवा ब्लू, रेवा सिटी. ग्लोबल लेक सिटी, श्रीरंग कालोनी, मारूती नगर, हिल ब्यू होम, डबल फाटक, हरदा वायपास, हरदा रोड, पिंक एवेन्यू एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।


