• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

राखी से पहले लाड़ली बहनों को राज्य सरकार का तोहफा लाड़ली बहनों ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार सबके कल्याण के लिये सदैव संवेदनशील मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य की सभी लाड़ली बहनों को दो नई सौगातें दी हैं

by Manish Gautam Chiefeditor
July 31, 2024
in कटनी
0
राखी से पहले लाड़ली बहनों को राज्य सरकार का तोहफा  लाड़ली बहनों ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार  सबके कल्याण के लिये सदैव संवेदनशील मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य की सभी लाड़ली बहनों को दो नई सौगातें दी हैं
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

कटनी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को पहले राखी की नेग के रूप में 250 रूपए की सौगात देने की घोषणा की, फिर 30 जुलाई को सभी लाड़ली बहनों को रसोई गैस 450 रुपए में देने की घोषणा कर बहनों को दोगुनी खुशी से सराबोर कर दिया है। पवित्र सावन माह में मिलने वाली इन दो नई सौगातों से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनें बेहद खुश हैं। लाड़ली बहना योजना से हर महीने 1250 रूपए पाने वाली बहनों को राज्य सरकार की ओर से 250 रुपए की नेग राशि जल्द ही उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जायेगी। साथ ही लाड़ली बहनों के रसोई खर्च में अगले एक साल तक स्थायी बचत की व्यवस्था भी सरकार ने कर दी है। “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना” से रसोई गैस कनेक्शन पाने वाली सभी बहनों को अगस्त माह से गैस सिलेंडर भी सब्सिडी मूल्य मात्र 450 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे बहनों के रसोई खर्च में बचत के साथ धुएं से मुक्ति मिल जाने से उनके स्वास्थ्य की भी सुरक्षा होगी। बहनें अब पहले से अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगी। बहनों को अपने भाई से और क्या चाहिए। सभी लाड़ली बहनें उन्हें यह सौगात देने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बार-बार आभार जताकर उन्हें दुआयें दे रही हैं।

*खुशियों की कहानी, लाड़ली बहनों की जुबानी*

एक साथ दो खुशियां मिलने से बेहद प्रसन्न होकर बड़वारा के ग्राम जुडमुड निवासी कल्पना प्रजापति कहतीं हैं कि उन्हें लाड़ली बहना योजना की राशि लगातार मिल ही रही है। अगस्त माह में 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे और उज्ज्वला रसोई गैस सिलेंडर भी 450 रुपए में मिलेगा, सो अलग। सरकार ने हम जैसी लाखों महिलाओं की बड़ी चिंता की। ऐसी संवेदनशील सरकार और मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद।

वहीं कोटेश्वर वार्ड क्रमांक 4 कैमोर निवासी ईशा सेन ने सरकार द्वार बहनों को उज्जवला गैस सिलेंडर 450 रूपये देने की घोषणा और रक्षा बंधन के लिए 250 रूपये देने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।

इसी प्रकार ग्राम सिनगौडी निवासी रीनू बर्मन और वार्ड क्रमांक 1 कटनी निवासी कोमल द्विवेदी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश की लाखों महिलाओं को इस महती योजना का सीधा लाभ मिलेगा। इससे लाड़ली बहनों के कल्याण और आर्थिक स्वावलंबन में मदद मिलेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
स्वतंत्रता दिवस पर इस बार मिष्ठान में वितरित होगा सांची का पेड़ा

स्वतंत्रता दिवस पर इस बार मिष्ठान में वितरित होगा सांची का पेड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d