• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

जल निकासी के लिए अवरोधों को हटाएं – कलेक्टर सुश्री बाफना समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये

by Manish Gautam Chiefeditor
July 29, 2024
in नर्मदापुरम
0
जल निकासी के लिए अवरोधों को हटाएं – कलेक्टर सुश्री बाफना समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर बबलू जयसवाल
नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी अवरोधों के कारण वर्षा जल का जमाव हो रहा है, तत्काल अवरोधों को हटाकर सुगम जल निकासी का प्रबंध करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे एवं डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे को निर्देश दिये कि वे विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करें कि वर्षा के दौरान पुल-पुलियाओं पर पानी आने की स्थिति में विद्यार्थियों को पुल-पुलिया पार नहीं करने दें। दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों के साथ विद्यालय का एक स्टॉफ साथ में रखें। कलेक्टर ने सड़क निर्माण विभागों को निर्देश दिये कि पुल-पुलियाओं पर वर्षा के दौरान ओवरफ्लो की स्थिति में आवागमन रोकने के लिए तत्काल बेरिकेड्स लगवाएं। बेरिकेड्स पर रेडियम की पट्टिका भी लगाए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि अविवादित नामांतरण के प्रकरणों का एक माह के अंदर निराकरण करना सुनिश्चित करें। गौशाला निर्माण एवं चारागाह की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गौशालाओं में सड़क पर विचरण करने वाले पशुओं को रखने एवं चारागाह की भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिये। पोलायकलां सीएमओ को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि हाल ही में सड़क के मध्य किये गये पौधरोपण पर दुर्घटना से बचाव के लिए रेडियम की पट्टियां लगाएं। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी श्री राकेश भूरिया को निर्देश दिये कि वे विद्यालयों के वाहनों सहित अन्य यात्री वाहनों की नियमित चेकिंग करें। कलेक्टर ने शेष बचे हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिये। विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर पौधरोपण, ग्रामीण क्षेत्रों में लायब्रेरी की स्थापना, जल गंगा संवर्धन अभियान, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सुभाष चौक शराब दुकान के बाहर कुछ पारधी युवक शराब पीकर कर रहे थे हंगामा,आम लोग हो रहे थे परेशान पुलिस आते ही भागे  पुलिस के जाते ही फिर करने लगे हँगामा मोटर साइकिल चालको को रोककर रहे थे परेशान

सुभाष चौक शराब दुकान के बाहर कुछ पारधी युवक शराब पीकर कर रहे थे हंगामा,आम लोग हो रहे थे परेशान पुलिस आते ही भागे पुलिस के जाते ही फिर करने लगे हँगामा मोटर साइकिल चालको को रोककर रहे थे परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d