• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

पचमढ़ी में नागद्वारी मेला 01 अगस्‍त्‍ से 10 अगस्त तक होगा आयोजित संभागायुक्‍त एवं कलेक्टर ने मेला तैयारियों का पैदल ट्रेक कर किया निरीक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
July 27, 2024
in नर्मदापुरम
0
पचमढ़ी में नागद्वारी मेला 01 अगस्‍त्‍ से 10 अगस्त तक होगा आयोजित संभागायुक्‍त एवं कलेक्टर ने मेला तैयारियों का पैदल ट्रेक कर किया निरीक्षण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास
मेला स्थल के सभी पॉइंट्स पर रहेगी चाकचौबंद व्यवस्था

जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में इस वर्ष नागद्वारी मेला 1अगस्‍त से 10 अगस्त तक आयोजित होगा। शुक्रवार 26 जुलाई को नर्मदापुरम संभागायुक्‍त श्री कृष्‍ण गोपाल तिवारी एवं कलेक्टर सोनिया मीना ने पचमढ़ी पहुँचकर पैदल ट्रेक कर मेला स्थल के सभी पाइंटो का भ्रमण कर बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीएफ श्री शुक्‍ला, फील्ड डायरेक्टर एसटीआर श्री एल कृष्णमूर्ति, जिला पंचायत सीईओ सौजान सिंह रावत, एसडीएम पिपरिया संतोष कुमार तिवारी, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

संभागायुक्‍त श्री तिवारी ने अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करे कि मेले में आने वाले श्र्द्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी पॉइंट्स पर अधिकारियों को चाकचौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिऐ। श्री तिवारी ने कहा कि मेला अवधि में निर्धारित पॉइंट्स पर चिकित्सा की भी बेहतर व्यवस्थाएं की जाए। मेडिकल टीम मेला अवधि के दौरान तैनात रहे। श्री तिवारी ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सक्रिय रहकर मेला अवधि में अपने दायित्वों को निभाए। श्रृद्धालुओ को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित करे। यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।

कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना ने मेला अवधि के दौरान पचमढ़ी में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित हो की प्लास्टिक का उपयोग न हो। अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए।

खान-पान की दुकानो द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री का प्रतिदिन नमूना लिया जाए। मिलावटी खाद्य पदार्थो के विक्रेताओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। मेला अवधि के दौरान शुद्ध पेयजल श्रृद्धालुओ को सुचारू रूप से उपलब्ध हो इसके लिए उन्होने लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना ने होमगार्ड एवं पुलिस अमले को निर्देशित किया कि वे सभी निर्धारित पाइंटो पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे और श्रृद्धालुओ को पूर्ण सहयोग प्रदान करे।

इस दौरान संभागायुक्‍त श्री तिवारी एवं कलेक्टर सोनिया मीना ने नागद्वारी मेला में बनाए गए पाइंट जलगली से कालाधार, जोड़नाल, हनुमानगिरी, चित्रशाला, चिंतामणी गुफा, स्वर्गद्वार, पश्चिमी द्वार, नागद्वारी एवं काजली आदि पाइंटो का स्थल निरीक्षण किया एवं की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संभागायुक्‍त एवं कलेक्‍टर ने सभी पॉइंट्स पर की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करे कि नागद्वारी मेले की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहे।

संभगायुक्‍त श्री तिवारी एवं कलेक्‍टर ने धूपगढ के रास्‍ते का निरीक्षण किया। और गत दिवस लैण्‍ड स्‍कैपिंक के दौरान रास्‍तों पर जमा हुए पत्थरों को हटाने की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए ओैर कहा कि नागद्वारी मेला से पूर्व रास्‍ता सुगम हो जाए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावितों के राहत शिविरों और गांव में पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा  कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा चिंता न करें सर्वे हो रहा, मिलेगी नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि

कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावितों के राहत शिविरों और गांव में पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा चिंता न करें सर्वे हो रहा, मिलेगी नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d