रिपोर्टर प्रिया दुबे
जबलपुर में आयोजित एक दिन की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आज शाम सांस्कृतिक संध्या के आयोजन साथ समापन हुआ । नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कल्चरल एंड इंफर्मेशन सेंटर में आयोजित किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जहाँ बरेदी लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर, जबलपुर के सुप्रसिद्ध सिंफनी बैंड की देशभक्ति गीतों प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया।


