रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। राजस्व महाअभियान 2.0 की कार्ययोजना अंर्तगत ग्राम डोंगरवाडा में B1 वाचन किया गया, जिसका निरीक्षण एसडीएम नीता कोरी तथा नायब तहसीलदार सृष्टि देहरिया द्वारा किया गया। मौके पर किसानों के साथ समग्र e – kyc तथा खसरा लिंकिंग कराने, नक्शा तरमीम, तथा RCMS नवीन प्रकरण (नामांतरण, बाँटवारा )पीएम किसान सैचुरेशन आदि पर चर्चा की। साथ ही B – 1 वाचन कर फौत किसानों की जानकारी ली गई। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक रामसिंह मर्सकोले, पटवारी रितिका गौर, डोंगरवाडा ग्राम पंचायत सरपंच माखन कीर, ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार तथा ग्राम के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।


