रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी: जुहला बायपास वन क्षेत्र के पास रेत वाहन चालको द्वारा किये गए चक्का जाम पर खनिज विभाग का बयान, जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे कि कटनी जुहला बाईपास के वन परिक्षेत्र स्थित नाके पर वाहन चालको द्वारा किया गया था चक्का जाम और 3 घण्टे तक बन्द रहा वाहनो का आवागमन, खनिज विभाग अधिकारी पवन कुशवाहा द्वारा बताया गया कि, जाँच चौकियों की स्थापना और अभिवहन किए जा रहे खनिजों का तोलन तथा निरीक्षण-
(1) यदि राज्य सरकार विधिपूर्ण प्राधिकार के बिना खनिजों के परिवहन तथा भण्डारण पर रोक लगाने की दृष्टि से ऐसा करना आवश्यक समझती है तो वह लिखित में आदेश द्वारा राज्य के भीतर किसी स्थान या किन्हीं स्थानों पर जाँच चौकियाँ स्थापित करने का निदेश दे सकेगी। किसी जाँच चौकी के स्थापित किए जाने को राजपत्र में अधिसूचित किया जाएगा : परन्तु जिले में किसी भी स्थान पर जाँच हेतु सम्बन्धित जिले के कलक्टर द्वारा अस्थाई व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए राजपत्र में किसी अधिसूचना की आवश्यकता नहीं होगी ।
(2) कोई प्राधिकृत व्यक्ति किसी खनिज या उसके उत्पाद को ले जा रहे किसी वाहक की किसी भी स्थान पर जाँच कर सकेगा तथा वाहक का भारसाधक व्यक्ति, प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा मांग किए जाने पर, उसे खनिज परिवहन हेतु वाहक का पंजीयन तथा अन्य ब्यौरे जैसे देयक (बिल) या रसीद या परिदान टिप्पण आदि प्रस्तुत करेगा । अभिवहन पास तथा वाहन के पंजीयन का सत्यापन विनिर्दिष्ट पोर्टल अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकेगा ।
खनिज विभाग अधिकारी द्वारा बताया गया की हामरे विभाग का कोई कर्मी को किसी भी नाके पर बैठने को अनुमति देता।


