• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

चिल्ड्रन एशियन गेम्स में होनहार और प्रतिभाशाली छात्रा चारू चिचाम का चयन हुआ,रूस में अपनी प्रतिभा मनवाएगी चारू

by Manish Gautam Chiefeditor
June 29, 2024
in नर्मदापुरम
0
चिल्ड्रन एशियन गेम्स में होनहार और प्रतिभाशाली छात्रा चारू चिचाम का चयन हुआ,रूस में अपनी प्रतिभा मनवाएगी चारू
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। समेरिटंस स्कूल के शिक्षा और संस्कार पाकर जीवन के क्षेत्र में सफलता के साथ ही यश पान वाले विद्यार्थियों की सूची दिनों दिन लंबी होती जा रही है। हाल ही में रूस में आयोजित चिल्ड्रन एशियन गेम्स में समेरिटंस की होनहार और प्रतिभाशाली छात्रा चारू चिचाम का चयन हुआ है। वह रूस में आयोजित इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में कुराश खेल में देश में प्रतिनिधित्व कर रही है। यह प्रतियोगिता 27 जून से 8 जुलाई तक चलेगी। इस प्रतियोगिता के लिए चुनी जाने वाली वह प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी है। यह न केवल समेरिटंस के लिए अपितु समूचे जिले और प्रदेश के लिए गौरव की बात है। चारू की कोच और समेरिटंस की कुराश खेल की प्रशिक्षक वैशाली तिवारी ने बताया कि चारू का चयन 44 किलो वर्ग में हुआ है। इसके पहले चारू कई नेशनल पदक प्राप्त कर चुकी है। साथ ही उत्कृष्ट खेल के लिए उसे शासन द्वारा छात्रवृत्ति भी मिल चुकी है। वैशाली ने बताया कि चारू अभी कक्षा नवमीं की छात्रा है। इसके पहले वह वर्ष 2023 में नेशनल में रजत पदक, सीबीएसई वेस्ट जोन में रजत पदक और सब जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। उसने अभी तक 30 राज्य स्तरीय पदक जीते हैं। साथ ही नेशनल स्तर की 20 प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं। संघर्ष से मिली प्रेरणा
स्कूल की प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत बताती हैं कि चारू बेहद सामान्य परिवार से आती हैं। उसके पिता मुकेश चिचाम और मां हेमपुष्पा ने विषम परिस्थितियों में चारू का लालन-पालन किया। चारू बचपन से ही प्रतिभाशाली है। उन्होंने अपनी साधारण परिस्थिति के बाद भी उसे पढ़ने और खेलने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराईं। उसने भी अपनी लगन और मेहनत से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उसकी जीवन यात्रा अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा बन चुकी है। श्रीमती रावत ने बताया कि इसके अलावा समेरिटंस की ऋषिका राजपूत, पलक सिंह बैस, लक्ष्य सिंह राठौर भी कुराश खेल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। यही नहीं अन्य खेलों में विद्यालय के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसी साल विद्यालय के एक विद्यार्थी विधान दुबे का चयन कूच बिहार ट्राफी में हुआ था। वहां उसने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा हैंडबॉल में भी विद्यालय के कई खिलाड़ी नेशनल लेबल तक खेल चुके हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
MP के परिवहन चेक पोस्ट बंद करने के आदेश

MP के परिवहन चेक पोस्ट बंद करने के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d