• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी वासियों से कलेक्टर ने की अपील, सांप या जहरीले कीड़े के काटने पर झाड़ – फूक नही, कराए इलाज कलेक्टर की पहल पर खितौली मे एंटी स्नेक बाइट जागरूकता कार्यशाला शुक्रवार को

by Manish Gautam Chiefeditor
June 13, 2024
in कटनी
0
कटनी वासियों से कलेक्टर ने की अपील, सांप या जहरीले कीड़े के काटने पर झाड़ – फूक नही, कराए इलाज  कलेक्टर की पहल पर खितौली मे एंटी स्नेक बाइट जागरूकता कार्यशाला शुक्रवार को
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – जिले मे इन दिनों तेज गर्मियों की वजह से सर्पदंश और जहरीले कीड़े के काटने की घटनायें अधिक हो रही है। शिक्षा और जागरूकता के अभाव मे ग्रामीण इलाके के लोग डॉक्टर के पास जाने के बजाय झाड़-फूक का सहारा लेते है , जिससे पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। सर्पदंश का शिकार ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के खेती किसानी और मेहनत मजदूरी का काम करने वाले लोग होते है। इन्ही लोगों को समझाइश देने कलेक्टर अवि प्रसाद की पहल पर जिले मे पहली बार खितौली जैसे दूरस्थ जंगली क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने हेतु शुक्रवार 14 जून को एंटी स्नेक बाइट जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमे विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ बी.के.सिंह दीखित द्वारा लोगों को सर्पदंश के प्रति जागरूक किया जायेगा।

*कलेक्टर की अपील*

कलेक्टर अवि प्रसाद ने वर्तमान मे तेज गर्मी और इसके बाद बारिश शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों मे सर्पदंश की अधिक होने वाली घटनाओं के मद्देनजर सावधानी बतौर नागरिकों से अपील की है कि सर्पदंश या जहरीले कीड़े के काटने की घटना होने पर झाड-फूक से मरीज को ढीक कराने के चक्कर मे नहीं पड़ें, बल्कि मरीज को उपचार के लिए तत्काल निकटतम अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करने का लोगों से आग्रह किया है। कलेक्टर ने कहा है कि सांप के काटने पर झाड – फूक से नहीं बल्कि एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन से ही मरीज की जान बचाई जा सकती है। जिले के जिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन पर्याप्त संख्या मे उपलब्ध है । इसलिए सर्पदंश पीड़ित को यदि समय पर उपचार मिल जाये तो उसकी जान बचाई जा सकती है।

*गर्मियों मे सांप काटने के मरीज अधिक*

डाक्टर्स के मुताबिक सांप काटने के केस ग्रामीण क्षेत्र से अधिक आते है। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से आमजन की तरह ही जीव जंतु भी अधिक परेशान है। वे अपने बिलों से बाहर निकलते है और खेतों आदि में काम करने वाले लोग अनजाने में सर्पदंश का शिकार बन जाते है।

*जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचे*

डॉक्टर्स का कहना है कि सांप अगर काट ले तो बिल्कुल भी देर नहीं करे और ना घबरायें। कोशिश करें कि जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचे। सांप कांटने वाली जगह पर किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें। उस जगह को कपडे से भी न बांधे और न ही सांप के जहर को मुंह से बाहर निकालें।

*हर सांप विषैला नहीं होता*

काटने वाले सभी सांप विषैले नहीं होते है। इसलिए सर्पदंश पीड़ित को घबराना नहीं चाहिए। सामान्यतः जहरीले सांपों के काटने पर दांतों के दो निशान अलग ही दिखाई देते है। जबकि गैर विषैले सांप के काटने पर दो से ज्यादा निशान हो सकते है। परंतु ये निशान दिखाई नहीं देते है। इसलिए सांप के काटने पर निशान नहीं दिखाई देने पर यह सोचना गलत होगा कि सांप ने नहीं काटा है। सांप के काटने पर करीब- करीब 95 प्रतिशत मामलों मे पहला लक्षण नींद का आना है। इसके साथ ही निगलने या सांस लेने मे तकलीफ होती है। आमतौर पर सांप काटने के आधे घंटे बाद लक्षण दिखाई देने लगते है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रेल यात्रियों को बड़ी राहत: हफ्ते में तीन दिन चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, लंबी वेटिंग से मिलेगा छुटकारा, जानें शेड्यूल

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: हफ्ते में तीन दिन चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, लंबी वेटिंग से मिलेगा छुटकारा, जानें शेड्यूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d