कटनी। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों में जल स्रोतों जैसे नदी तालाबों कुओ बावडियो तथा अन्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 5 जून से 16 जून तक चलने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कटनी नगर निगम द्वारा सामाजिक धार्मिक महत्व की जल संरचनाओं के समीप आज दिनांक 9 जून को प्रात 8.30 बजे जालपा मंदिर से मोहन घाट तक कलश यात्रा निकाली गई। उक्त कलश यात्रा महापौर प्रीति संजीव सूरी,एमआईसी सदस्य,पार्षद जनप्रतिनिधियों व निगम के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जालपा मंदिर से प्रारम्भ कर शहर के नागरिकों को जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जागरुक करते हुए मोहन घाट में यात्रा का समापन किया गया। महापौर प्रीति संजीव सूरी,निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा शहर के प्रत्येक नागरिकों से जल संरक्षण-संवर्धन” के विशेष अभियान “जल गंगा संवर्धन अभियान” की प्रत्येक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आव्हान किया है।