रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आज 05 जून 2024 को शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय नर्मदापुरम में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के ईको क्लब द्वारा वृक्षारोपण एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में प्रत्येक वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर पर्यावरण के प्रति जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने महाविद्यालय में पक्षियों के दाना पानी के लिए कृत्रिम बर्ड फीडर लगवाए गए एवं छात्राओं को बताया कि पर्यावरण में आए हृास को सुधारने हेतु इस दिवस की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्राचार्य डॉ. जैन ने बताया कि
पर्यावरण संबंधी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने के लिए कार्वन उत्सर्जन और संसाधनों की खपत को कम करने के व्यापक उपायों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। समझादारी का दृष्टिकोण यह होगा कि रोगथाम इलाज से बेहतर होगी। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रकृति के प्रकोप से मानव की रक्षा के लिए जागरूकता बढाना और दिन-प्रतिदिन बढ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों का समाधान ढूंढना हैं। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम ”भूमि बहाली, मरूस्थलीकरण और सूखा लचीलापन है”। इस हेतु पर्यावरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर इस कार्यक्रम पर ”हमारी भूमि, हमारा भविष्य” नारा दिया गया है। इस अबसर पर महाविद्यालय के ईको क्लब प्रभारी डॉ दीपक अहिरवार ने छात्राओं को बताया कि इमें ग्लोबल वार्मिगं और पर्यावरण परिवर्तन सें बचने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड लगाने होंगें, अपने घर या आसपास के क्षेत्र में वर्षा का जल संरक्षण करना होगा, घरों में नल या वॉश वेसिन या सार्वजनिक नलों से होने वाले जल की बर्वादी, यहॉ तक कि स्नान करने, कपडें धोने, घर की घुलाई, गाडी धुलाई, द्वारा जल की बर्वादी को रोकने के प्रयास करने होंगें। पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यार्थियोंएवं स्टॉफको शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में डॉ रश्मि श्रीवास्तव, डॉ कंचन ठाकुर, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ प्रगति जोशी, श्रीमती प्रीति मालवीय एवं छात्राओं में श्री कु. दिशी गौतम, पलक चौधरी, सुजीता लोभे, शिफा खान, साक्षी अमोले, अमीषा पटेल, रजनी, आकांक्षा चौहान, अंजली वर्मा, रितु कास्दे, दीपिका कलमे, पूजा यादवा, हंसिका नागर ,आरती मेहरा शामिल रहीं।


