कटनी। नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल के द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में 27 मई सोमवार को एक आवश्यक बैठक की गई। श्री शुक्ल द्वारा सभी अधिकारियों से नगर निगम द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं मप्र.पू.क्षे. विद्युत कंपनी के कार्यपालन अभियंता (शहरी) मुकेश महोबे के साथ नवीन ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्टर्स की मांग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ट्रांसफार्मर स्थापित करवाने, पेयजल व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्थों हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए, साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में जर्जर रोड की मरम्मत हेतु भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्र.कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा ,सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री सुनील सिंह प्र.स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, उपयंत्री अश्वनी पांडे,विक्रांत ब्राह्मण ,मृदुल श्रीवास्तव, शैलेंद्र प्यासी, एवं शहर के ट्रांसपोर्टर की उपस्थिति रही।


