कटनी। भारी वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाकर तेज ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आज यातायात विभाग ने पन्ना तिराहे में कार्यवाही की। इसी दौरान पन्ना तिराहे है में रोड लाइट जंप करने वाले लगभग एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ भी जुर्माने की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एवं रेड लाइट जंप करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त निर्देशों के आधार पर रविवार देर शाम पन्ना तिराहे में वाहनों की जांच के लिए टीम लगाई गई। जांच करते हुए प्रेशर हार्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे दो बसों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया इसके साथ ही लगभग एक दर्जन वाहन चालकों के द्वारा रेड लाइट जंप करने पर कार्यवाही की गई। यातायात थाना प्रभारी श्री पांडे ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले एवं रोड लाइट जंप करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही का क्रम आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।


