• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश शाजापुर

कलेक्टर ने ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया प्रथम बार वोट करने वाले एवं 80 प्लस आयु के मतदाताओं का पुष्प माला भेंटकर स्वागत किया

by Manish Gautam Chiefeditor
April 29, 2024
in शाजापुर
0
कलेक्टर ने ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया  प्रथम बार वोट करने वाले एवं 80 प्लस आयु के मतदाताओं का पुष्प माला भेंटकर स्वागत किया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर बबलू जयसवाल
मतदान करने की शपथ भी दिलाई
—
लोकसभा निर्वाचन-2024 में जिले में शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने आज ग्राम दुग्धा, रायपुर, पिपलोद, अमलाय, अरनियाकलां एवं तिलावदमैना का भ्रमण कर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदाताओं से आगामी 13 मई 2024 को होने वाले मतदान में अपनी भागीदारी निभाने एवं अन्य लोगों को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान दिवस के दिन प्रात: 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है। उन्होंने गांव की महिलाओं से कहा कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि पहले मतदान करें, उसके पश्चात अन्य काम करें। उन्होंने कहा कि वोट देना हम सबका अधिकार है। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर मतदान दिवस पर छांया, पानी आदि पर्याप्त व्यवस्थाएं रहेंगी।

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री बाफना ने बीएलओ, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वसहायता समूह की महिलाओं से कहा कि 04 मई को मतदाता पर्ची का वितरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वे घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण करें, पीलें चावल वितरित कर सभी को मतदान करने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहें, यह सुनिश्चित करें।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई एवं उनसे अपने-अपने ग्रामों में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने के लिए कहा। इस अवसर पर उन्होंने प्रथम बार वोट करने वाले युवा मतदाताओं एवं 80 प्लस आयु के बुजुर्ग मतदाताओं का पुष्प-माला भेंटकर स्वागत भी किया।

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों में पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर साफ-सफाई कराने, पंखे, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करने के निर्देश जनपद पंचायतों के सीईओ को दिये।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संतोष टैगोर, सहायक नोडल अधिकारी एवं डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलधर, जनपद पंचायत शुजालपुर सीईओ श्रीमती रूषाली पोरस, कालापीपल सीईओ श्री राजकुमार मण्डल, तहसीलदार श्री जीवनलाल मोघी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भू- राजस्व का बकाया जमा नहीं करने पर जमीन होगी कुर्क

भू- राजस्व का बकाया जमा नहीं करने पर जमीन होगी कुर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d