सिलौंडी से माँ वीरासन देवी मंदिर तक भव्य चुनरी यात्रा निकाली जो कि नेगाई तिलमन होकर माँ वीरासन पहुँची । सिलौंडी के रघुवीर सिंह , शिखा राय सभी भक्तों ने मिलकर 51 मीटर की लम्बी चुनरी माँ वीरासन को चढ़ाई । एवँ महाआरती एवँ प्रसाद का वितरण हुआ । हर वर्ष चैत्र नवरात्र में माँ को चुनरी चढ़ाई जाती है ।
यात्रा में भानु काछी , दुर्गा श्रीवीस , अनिल काछी ,अरविंद काछी ,नीरज राय ,रमन सेन ,महेंद्र यादव ,नीलू सिंह ,जुगल राय ,कान्हा मिश्रा , उपसरपंच राहुल राय ,बालमुकुन्द चौबे ,चित्र कुमार राय एवँ बडी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही है ।


