• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कृषि उपज मंडी में बोली बंद रहनें संबंधी शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान कृषि उपज मंडी के सचिव ने दिया प्रतिवेदन

by Manish Gautam Chiefeditor
April 13, 2024
in कटनी
0
*कलेक्टर के निर्देश – असफल बोरवेल और नलकूपों को करायें बंद*  *सावधानी और सतर्कता बरतें अधिकारी*  *सूखे कुॅये, खुले बोर और ट्यूबवेल को बंद करने जिले मे लागू है प्रतिबंधात्मक आदेश*  *खुले बोरवेल एवं नलकूप की सूचना 07622-220071 और 07622-220072 पर दें*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी कृषि उपज मंडी में एक सप्ताह से बोली बंद रहनें तथा प्राईवेट चना की बिक्री के कारण कृषकों को नुकसान होनें संबंधी शिकायत को संज्ञान में लेकर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा  कृषि उपज मंडी समिति के सचिव को उक्त शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। 

            कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर सचिव, कृषि उपज मंडी द्वारा उक्त शिकायत के संबंध में प्रतिवेदित किया कि कृषि उपज मंडी में कृषकों को घोष नीलामी में प्रतिस्पर्धात्मक बोली पर अपनी उपज विक्रय करने अथवा फार्मगेट ऐप पर उपज की नीलामी हेतु बिड लगाने की सुविधा उपलब्ध है। विगत शनिवार 6 अप्रैल को एन.सी.डी.एक्स. पर चना का भाव टूटने (कम) होने के कारण लेवाली कमजोर रही है। असमय वर्षा के कारण, ओलावृष्टि एवं हारवेस्टिंग से कटाई के कारण चने में मिटटी की मात्रा तय मानक से अधिक होने से नान एफ.ए.क्यू. गुणवत्ता के चना की व्यापारियों द्वारा बाजार भाव टूटने से कम कीमत लगाई गई। जिसपर किसानों द्वारा विक्रय करने पर मना कर दिया गया। जो कि मात्र एक दिन ही ऐसा हुआ है।

फार्मगेट ऐप पर कृषकों को मिला अच्छा भाव

            सचिव ने प्रतिवेदित किया कि विगत 6 अप्रैल को एन.सी.डी.एक्स. पर चना की लेवाली कमजोर होने के कारण घोष नीलामी के भाव में मंदी रही है। जबकि इसी दिन फार्मगेट ऐप के माध्यम से जो सौदा हुए उसमें कृषकों को 5500 रूपये से 5600 रूपये  प्रति क्विंटल तक भाव प्राप्त हुए। लेवाली कमजोर होने के कारण मंडी के अनुज्ञप्तिधारी दाल मिलर्स व्यापारियों द्वारा घोष नीलामी में भाग लेकर चना की 5735 रूपये से 5860 रूपये के भाव पर खरीदी की गई।

कृषकों को दिया गया विकल्प

            प्रतिवेदन में बताया गया कि नान एफ.ए.क्यू, चना की गुणवत्ता खराब होने से नीलामी भाव पर 10 से 12 कृषकों का मंडी घोष नीलामी में चना विकय नहीं हो सका। जिन्हें फार्मगेट ऐप के माध्यम से बिडिंग कराने अथवा मण्डी प्रांगण में चने को भण्डारित करने एवं दूसरे दिन विक्रय करने का विकल्प दिया गया किन्तु आगामी दिन रविवार शासकीय अवकाश के कारण मण्डी प्रांगण बंद होने से कृषक अपना चना वापिस ले गये।

कृषकों को दिया गया विकल्प

            प्रतिवेदन में बताया गया कि नान एफ.ए.क्यू, चना की गुणवत्ता खराब होने से नीलामी भाव पर 10 से 12 कृषकों का मंडी घोष नीलामी में चना विकय नहीं हो सका। जिन्हें फार्मगेट ऐप के माध्यम से बिडिंग कराने अथवा मण्डी प्रांगण में चने को भण्डारित करने एवं दूसरे दिन विक्रय करने का विकल्प दिया गया किन्तु आगामी दिन रविवार शासकीय अवकाश के कारण मण्डी प्रांगण बंद होने से कृषक अपना चना वापिस ले गये।

लगभग 6400 क्विंटल चनें की हुई नीलामी

            कृषि उपज मंडी में विगत 8 अप्रैल को एन.सी.डी.एक्स. पर चना के भाव में तेजी होने के कारण मण्डी घोष नीलामी में 6393 क्विंटल चने की नीलामी रूपया 5760 से 5811 के भाव पर हुई है। मंडी प्रांगण में खुली घोष नीलामी के द्वारा प्रतिस्पर्धा द्वारा व्यापारियों द्वारा खरीदी की जाती है। जिसमें कृषकों को प्रतिस्पर्धात्मक नीलामी बोली पर अपनी उपज विक्रय करने अथवा नहीं करने की स्वतंत्रता रहती है।

उपज रखने की सुविधा मंडी मे उपलब्ध

            सचिव ने बताया कि उपज के बाजार भाव कमजोर होने के कारण यदि कोई कृषक अपनी उपज विक्रय नहीं करना चाहता है तो उसे मंडी प्रांगण में उपज भण्डारित रखने की सुविधा उपलब्ध है, वह आगामी दिवसों में भाव में वृद्धि होने पर अपनी उपज विक्रय कर सकता है। डिस्ट्रेस सेल की कतई स्थिति मण्डी प्रांगण में नहीं है। चने के मूल्य को लेकर किसी भी किसान से कोई शिकायत मण्डी प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है। साथ ही शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर भी चना की खरीदी करने की सुविधा कृषकों को दी गई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मझगवा उपार्जन केन्द्र के औचक निरीक्षण मे कलेक्टर को मिली खामियां*  *खरीदी प्रभारी को बदलने के दिए निर्देश*  *उपार्जन कार्य का दायित्व स्व- सहायता समूह को देने की दी हिदायत*

*मझगवा उपार्जन केन्द्र के औचक निरीक्षण मे कलेक्टर को मिली खामियां* *खरीदी प्रभारी को बदलने के दिए निर्देश* *उपार्जन कार्य का दायित्व स्व- सहायता समूह को देने की दी हिदायत*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d