रिपोर्टर सीमा कैथवास
अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा मध्य प्रदेश नर्मदापुरम एवं मारवाड़ी अग्रवाल समाज महिला मंडल की महिलाओं द्वारा गणगौर पूजन किया गया एवं नर्मदा नदी के विवेकानंद घाट पर गणगौर माता को भावभीनी बिदाई दी गई । इस अवसर पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने 16 दिन तक गणगौर माता की आराधना की एवं गणगौर माता के गीत गाए । सभी महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु एवं अखंड सौभाग्य की कामना की । राजस्थान का प्रचलित परंपराओं से ओत प्रोत त्यौहार मारवाड़ी महिलाएं बहुत ही धूमधाम से मनाती है । विवेकानंद घाट पर सभी अग्रवाल समाज की महिलाओं ने गणगौर
माता के साथ झाले देकर गणगौर के गीत गाए ,पाती खेली एवं गणगौर के विदा के गीत गाकर उनकी विदाई की। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा के प्रदेश प्रभारी भारती अग्रवाल , संभागीय संयोजक अनीता गुप्ता ,नगर सलाहकार सुधा अग्रवाल , अध्यक्ष निरुपमा अग्रवाल उपाध्यक्ष आशा सुरेश अग्रवाल, मंत्री अंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुसुम अग्रवाल, संतोष अग्रवाल उषा , भावना अग्रवाल ,मोना अग्रवाल, निधि अग्रवाल, संतोष विनीता अग्रवाल, कल्याणी अग्रवाल आदि समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चियों उपस्थित थी।


