कालापीपल(बबलू जायसवाल)भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार 6 अप्रैल को अपना 44वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।मौजूदा वक्त में बीजेपी संसद में प्रतिनिधित्व के मामले में और पार्टी की सदस्यता के मामले में भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।इस मौके पर पार्टी के बड़े नेताओं ने लंबे सफर को याद करते हुए,कार्यकर्ताओं की सराहना की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं.उसी के साथ कालापीपल विधानसभा में विधायक कार्यालय पर विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया एवं सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी कार्यलाय बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


