रिपोर्टर राजेंद्र चौरसिया
उमरियापान:- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर अवि प्रसाद ने गुरुवार को ढीमरखेड़ा क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बम्हनी और ढीमरखेड़ा के शासकीय प्राथमिक स्कूल में बने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। बम्हनी मतदान केंद्र में पानी की व्यवस्था न होने और मौके पर बीएलओ के अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।इसके बाद कलेक्टर ने मडेरा
में बने सीएचसी (कृषक सुविधा केंद्र) का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम विन्की सिंहमारे, जनपद सीईओ यजुवेन्द्र कोरी, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, नायब तहसीलदार दिनेश असाटी,पंचायत सचिव सतीश गौतम सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेंद्र चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी


