रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर 28 मार्च गुरुवार को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के गठन के 7 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था के पदाधिकारी सहित सदस्यों ने सेठानी घाट स्थित मॉं नर्मदा के प्राचीन मंदिर पहुंचकर पूजन एंव आरती की एंव संस्था का यश समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहे एंव कार्य करती रहे यह आशीर्वाद लिया । पूजन करने वालों में संस्था के संरक्षक डॉं गोपाल प्रसाद खड्डर, संरक्षक सफलता तिवारी , संस्थापक एंव अध्यक्ष नीरजा फौजदार, रामगोपाल चौबे, सुषमा गुप्ता, क्रांति कंडया , भारती शर्मा, आर एस चौहान , भारती शर्मा , वंदना शर्मा , उषा अग्रवाल,रानी अरोरा, अल्पना सक्सेना , आशा बाजपेयी, विक्रम खण्डेलवाल, ममता कुशवाहा , राजेन्द्र कुशवाहा , जॉन आजाद ,सौम्या राजपूत आदि उपस्थित रहे । सभी सदस्यों ने बहुत श्रद्धा पूर्वक पूजन एंव आरती की।


