कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा जिले में संचालित बाल देख रेख संस्थाओं आशा किरण नवोदय सोसायटी कटनी बालगृह झिंझरी, श्री शंकर सरस्वती शिक्षा समिति कटनी बाल गृह झिंझरी एवं श्री शंकर सरस्वती शिक्षा समिति कटनी किलकारी शिशु गृह दद्दा धाम सोसायटी कटनी के किचन एवं स्टोर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उक्त संस्थानों के किचन में नियमानुसार साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। मौके पर किचन में भोजन के लिये उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थ चावल, दालें, आटा मिर्च पाउडर, पोहा, सूजी, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सरसो तेल, सोयाबीन तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थों के 20 नमूने जांच हेतु लिए गए। उक्त संस्थानों में संभागीय फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट के बारे में जागरूकता कार्यकम आयोजित किया गया।
मिलावटी खाद्य पदार्थाे की जांच का किया प्रदर्शन
विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर शनिवार को चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से शिकागो पब्लिक स्कूल मानसरोवर कालोनी में जनजागरूगता अभियान चलाकर केमिस्ट के द्वारा विद्यार्थियों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच का प्रदर्शन कर आवश्यक जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला उपभोक्ता फोरम के न्यायाधीश, नागरिक आपूर्ति विभाग नाप तौल विभाग, विद्यालयीन शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थी खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश साहू एवं बृजेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।


