सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। प्रशासन द्वारा शहर का प्रमुख मीनाक्षी चौराहा को चौड़ीकरण के तहत व्यवस्थित किया जा रहा है । आसपास के अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। ऐसे में एक नया मामला सामने आया है जिसमें वार्ड 17 के रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन सहित तहसीलदार को किसी राजेश अग्रवाल द्वारा नाले पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की गंभीर शिकायत की है। शिकायत में अवगत कराया गया है कि राजेश अग्रवाल द्वारा नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे बारिश के
दिनों में उनके उनके घरों में पानी भर जाएगा और डूब के हालात निर्मित होंगे। शिकायत में इस बात इस बात का खुलासा किया गया है कि राजेश अग्रवाल द्वारा पट्टे की जगह का मकान खरीदा गया है और उसके द्वारा बाउंड्री वॉल को तोड़कर पीछे नाले की जगह की पुरनी की जा रही है। जिससे वहां निर्माण किया जाएगा और बारिश के दिनों में लोगों के घरों में बारिश का पानी भर जाएगा। लोगों का कहना है कि यहां पर राजीव गांधी आश्रम योजना का पट्टा देवराम राय के नाम पर था। जिसे उनके द्वारा जगदीश शर्मा को विक्रय किया गया। फिर जगदीश शर्मा से राजेश अग्रवाल द्वारा उक्त पट्टा क्रय कर लिया गया है । अब राजेश अग्रवाल द्वारा पूर्व में बनी हुई बाउंड्री वॉल को तोड़कर नाले में पुरनी की जा रही है जिससे निर्माण कार्य किया जा सके। वार्ड वासियों ने आग्रह किया है कि उक्त अतिक्रमण और निर्माण को रुकवाया जाए और जांच की जाए कि कैसे पट्टा की जगह को राजेश अग्रवाल द्वारा क्रय किया गया है? साथ ही पट्टा बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ़ भी कार्रवाई की मांग की गई है। इस बात की जांच की मांग भी की गई है कि पट्टे में निर्धारित जगह पर ही निर्माण कार्य हो और प्राकृतिक नाले की जगह पर किए जा रहे पक्के अतिक्रमण को हटाया जाए। नगर पालिका अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है ,नाले पर पहुंचकर अतिक्रमण किए जा रहे स्थान को देखा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वैधानिक कार्रवाई की गई है। वही शहरी तहसीलदार देव शंकर धुर्वे ने बताया कि कल बुधवार 13 मार्च को नपा और राजस्व टीम की सयुक्त कारवाई में करीब दो से ढाई हजार स्क्योर फिट की जमीन पर किए गए पक्के निर्माण को नपा अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत की मौजूदगी में नाले पर किए गए अवैध पक्के निर्माण को तोड़ा गया है। 100 रुपए के स्टांप पेपर पर बेचा नामा किया गया है और पट्टे की शर्तो का उलंघन हुआ है। जिस पर जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही भी की जाएंगी। रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं। फिलहाल प्रशासन की कारवाई से खासा बवाल मच गया है।


