• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान श्रमिक की मृत्यु मामले में ठेका कंपनी सहित अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर,कलेक्टर सोनिया मीना ने जांच रिपोर्ट आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल को भेजी, अकुशल श्रमिक का मामला उजागर….!

by Manish Gautam Chiefeditor
March 3, 2024
in नर्मदापुरम
0
सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान श्रमिक की मृत्यु मामले में ठेका कंपनी सहित अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर,कलेक्टर सोनिया मीना ने जांच रिपोर्ट आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल को भेजी, अकुशल श्रमिक का मामला उजागर….!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । विगत दिनों परियोजना अंडरग्राउंड सीवरेज पाईप लाईन बिछाने के दौरान हुई दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु होनें की घटना की रिपोर्ट कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सोनिया मीना द्वारा आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल को भेज दी गई है।
उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम स्थित नंद बिहार कॉलोनी में मध्यप्रदेष अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा सीवेज पाईप लाईन डालनें का कार्य किये जानें के दौरान बुधवार 28 फरवरी को मिट्टी धसकने से श्रमिक अकील आत्मज लियाकत अली उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम अरवलिया फंस गया था, जिसे करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर रेस्क्यू कर निकाला गया और जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों द्वारा श्रमिक को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना की जांच के लिये कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नें सिटी मजिस्ट्रेट को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देनें के निर्देश दिये थे। सिटी मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम के द्वारा बिन्दुवार जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत किया गया है, जिस पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुश्री सोनिया मीना द्वारा जांच रिपोर्ट आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल को भेजी गई है।

उपखण्ड मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम को विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करनें के निर्दश दिये थे, जिसके अनुक्रम में उपखण्ड मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम के द्वारा सहायक श्रमायुक्त नर्मदापुरम, तहसीलदार नगर नर्मदापुरम एवं कार्य एजेंसी म0प्र0 अर्बन डेवलपमेंट कंपनी से पृथक-पृथक जांच रिपोर्ट प्राप्त की जाकर घटना के संबंध में बिन्दुवार जांच प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत किया गया है।

उपखण्ड मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में प्रतिवेदित किया गया है गत फरवरी माह की 28 तारीख को नंदबिहार कॉलोनी नगर नर्मदापुरम में फर्म मेसर्स भुगन इन्फ्राकन प्रायवेट लिमिटेड अहमदाबाद गुजरात के द्वारा सीवरेज पाईप लाईन बिछानें का कार्य किया जा रहा था। इस कार्य के दौरान पाईप लाईन बिछानें हेतु खोदे गये 9 से 10 फिट गहरे गड्ढे में गीली मिट्टी के धंसकनें से श्रमिक अकील आत्मज लियाकत अली फंस गया था, जिसे साथी श्रमिकों के द्वारा निकालनें का प्रयास किया गया, किंतु उन्हें सफलता न मिलने पर स्थानीय निवासियों के द्वारा लगभग 4.45 बजे शाम 1079 स्टेट कमांड सेंटर पर दूरभाष से घटना की सूचना दी गई। एसडीईआरएफ तथा होमगार्ड को शाम 4.50 बजे सूचना मिलनें पर उनके द्वारा लगभग 5.00 बजे मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का कार्य किया गया एवं लगभग 2 घंटे की कार्यवाही के बाद रेसक्यू करवाकर शाम 7.00 बजे उसे बाहर निकाला गया एवं तुरन्त एंबूलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम पहुंचाया गया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों के द्वारा श्रमिक को मृत घोषित किया गया। उपखण्ड मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में दुर्घटना निम्नलिखित कारणों से होना स्पष्ट होता है –

कार्य एजेंसी के द्वारा घटनास्थल पर पाइप लाइन बिछानें हेतु खुदाई का कार्य निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप नहीं किया गया।

घटना स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा हेतु उन्हें आवश्याक सुरक्षा संसाधन यथा सुरक्षा जैकेट, फस्र्ट एड किट आदि उपलब्ध नहीं कराई गई।

सुपरवाईजर के द्वारा अकुशल श्रमिक अकील को बिना सुरक्षा उपकरण के ट्रेंच में उतरने देनें में सुपरवाईजर की घोर लापरवाही परिलक्षित होती है।

मृतक श्रमिक के साथियों द्वारा घटना लगभग शाम 4.00 बजे की होना बताया है, परंतु कार्य एजेंसी अथवा सुपरवाईजर द्वारा घटना की सूचना जिला प्रशासन को समय पर नहीं दी गई।

कार्य एजेंसी एवं कंसलटेंट एजेंसी के विरूद्ध लगातार शिकायतें प्राप्त होनें एवं जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद भी मध्यप्रदेश अर्बन डवलपमेंट कंपनी लिमिटेड परियोजना क्रियान्वयन इकाई नर्मदापुरम के परियोजना प्रबंधक एवं उप परियोजना प्रबंधक के द्वारा पर्याप्त निगरानी नहीं की गई है। जांच में प्राप्त तथ्यों में ठेकेदार, सुपरवाइजर, कंसल्टेंट एजेंसी की लापरवाही और मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों की लापरवाही और प्रभावी पर्यवेक्षण के अभाव में उक्त घटना कारित होना परिलक्षित हुआ है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d