संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार देशव्यापी लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम कमा आयोजन माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा व्ही सी के माध्यम से एवं माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश की उपस्थिति में 29 फरवरी को भोपाल लाल परेड ग्राउण्ड में किया जाना है।
जिला / नगरीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन बस स्टेण्ड स्थित नगर निगम आॅडिटोरियम में किया जावेगा। उक्त आयोजन की संपूर्ण कार्य व्यवस्थाओं के लिए पवन कुमार अहिरवार उपायुक्त नगर निगम कटनी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा कार्यक्रम में होने वाली संपूर्ण व्यवस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किये जाने हेतु सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश प्रदान किये है।


