• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

शा.गृहविज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ कामिनी जैन के निर्देशन में वार्षिक उत्सव चहक के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का हुआ शुभारंभ एवं संचालन…..

by Manish Gautam Chiefeditor
February 27, 2024
in नर्मदापुरम
0
शा.गृहविज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ कामिनी जैन के निर्देशन में वार्षिक उत्सव चहक के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का हुआ शुभारंभ एवं संचालन…..
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय नर्मदापुरम में वार्षिक उत्सव चहक का शुभारंभ हो चुका है जिसके अंतर्गत कल विभिन्न गतिविधियों का संचालन साहस, जोश और आत्मविश्वास से किया गया था। इसी कड़ी में आज विभिन्न कला प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। आज की कला प्रतियोगिताओं के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों में चरम उत्साह का संचार करता है इसे मनाने का प्रयोजन छात्रों में सामाजिकता ,सामूहिकता और संगठनात्मकता की भावना विकसित करना है। इसका उद्देश्य संस्कृतिकता की भावना बढ़ाना भी है, इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं में कलात्मकता में वृद्धि होती है। कला हमें निखारती है, सवांरती है कला के भी अपने सिद्धांत होते हैं इन सिद्धांतों को अपनाकर हम अपनी कला को और उन्नत और समृद्ध बना सकते हैं। आज सर्वप्रथम केश सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 14 मॉडल और 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पूजा मौर्य, द्वितीय स्थान कुमारी मीरा चौहान तथा तृतीय स्थान स्वीटी हरियाले ने प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में डॉ. वर्षा चौधरी ,डॉ. निशा रिछारिया और श्रीमती किरण विश्वकर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।
सलाद सज्जा में प्रथम स्थान सोनम राजोरिया, द्वितीय स्थान पूजा मौर्य ,तृतीय स्थान रेशमा शाह ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. वर्षा चौधरी, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. श्रुति गोखले ने अपनी उपस्थिति दी। शुष्क पुष्प सज्जा में प्रथम स्थान श्वेता डोंगरे, द्वितीय स्थान रिया मेहरा एवं तृतीय स्थान मीरा चौहान ने प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ विजया देवास्कर, डॉ निशा रिछारिया ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। केश सजा में प्रथम स्थान कुमारी रेवा सराठे, द्वितीय स्थान कुमारी मीरा चौहान एवं तृतीय स्थान कुमारी दुर्गा अहिरवार ने प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ श्रुति गोखले, डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ. विजया देवास्कर ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। पुष्प सज्जा में डॉ. श्रुति गोखले, डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ विजया देवास्कर ने अपनी गौरवशाली उपस्थिति दर्ज कर निर्णय दिया, जिसमें प्रथम स्थान हर्षा पुरोहित एवं द्वितीय स्थान कुमारी नेहा पटवा ने प्राप्त किया। कचरे से कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मीरा चौहान, द्वितीय स्थान नेहा पटवा एवं तृतीय स्थान रिया मेहरा, ने प्राप्त किया, इसमें निर्णायक के रूप में डॉ. विजया देवास्कर, श्रीमती आभा वाधवा एवं श्रीमती प्रीति मालवीय रही।
सभी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी की एवं अपनी कला को निखारा संवारा कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभारी डॉ.संगीता अहिरवार ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया उन्होंने छात्राओं से कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता हमारे मस्तिष्क को क्रियाशील बनाती है और हमारी प्रतिभा को भी निखारती है । यह प्रतियोगिताएं हमें कई नई-नई चीज सिखाती हैं हमारी योग्यता को सबके सामने लाती हैं और हम ज्यादा क्रियाशील होते हैं। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ संध्या राय, डॉ. आर.बी शाह, डॉ वैशाली लाल, डॉ मनीषा तिवारी, डॉ.कीर्ति दीक्षित, डॉ.मधु विजय डॉ प्रगति जोशी, श्रीमती प्रीति मालवीय, डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ संगीता पारे, श्रीमती अनीता त्रिपाठी, श्रीमती अंकिता तिवारी, कुमारी श्वेता वर्मा, डॉ. रीना मालवीय, ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालयीन स्टॉफ एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सौसर निवासी डॉ.दीक्षा गायकवाड का एमपी पीएससी के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पद पर हुआ चयन

सौसर निवासी डॉ.दीक्षा गायकवाड का एमपी पीएससी के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पद पर हुआ चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d