ज्ञानेंद्र इंदौरकर छिंदवाडा की खास खबर
*छिन्दवाड़ा न्यूज*:- रविदास समाज की जुगनियाबाई बघेल पति सुकरचंद बघेल जो अनुसूचित जाति के अन्तर्गत आती है उनका आरोप है कि विगत एक वर्षो से अनगढ़ हनुमान मंदिर के सामने ,बेलपात्री ,फूल बिक्री कर रही थी। हमेशा की तरह दिनांक 18/02/2024 दिन रविवार लगभग 4 बजे मंदिर के सामने बेलपात्री ,फूल बिक्री कर रही थी। पीड़िता का आरोप है कि वहाॅं पर मंदिर के शंकर नामक व्यक्ति एवं 4 लोगों के द्वारा उक्त महिला के साथ गाली गलौच एवं रोड़ पर अभद्र व्यवहार मारपीट की गयी तू चमार है नीच जाति चमार गाली गलौच आदि यहाॅं मंदिर के सामने
फूल नहीं बेच सकती । मारपीट की गयी। जिसकी शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज की गयी ,मगर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज नहीं हुआ। जिसको लेकर सभी समाजिक संगठन के पदाधिकारीगण कोतवाली थाना पहुंचकर पीडिता की सहायता की। यह घटना बहुत ही निदंनीय है जिले व प्रदेश में दलित आदिवासियों पर अन्याय एवं अत्याचार जाति के नाम पर आये दिन बढ़ रहे है। जिनको रोकने के लिये प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे है जिससे कि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकें।
पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलने पर सभी संगठनों के द्वारा जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा। जिसकी समस्त जबावदारी शासन प्रशासन की होगी। जिसमें मुख्य रूप से – देवराव रावण भलावी ,शिवम् पहाडे़ ,प्रहलाद कुशरे ,लोधी विपिन वर्मा ,राजकुमार खड़से ,पप्पू गोनेकर, शिव मंडराह ,दिनेश इवनाती ,किशोर वंशकार ,पारस वंशकार ,मनीष मृदुलकर ,आरिफ खान आदि संगठन के लोग उपस्थित रहे।


