कटनी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण के तहत आज दिनांक 18 फरवरी को कटनी नगर निगम द्वारा दो पालियों में शिविर का आयोजन किया गया।
प्रथम पाली में शिविर प्रातः 9 से 12 बजे तक पुरैनी स्कूल के पास कुठला थाना के पीछे ,एवं द्वितीय पाली में 2:00 बजे से 5:00 तक कुठला स्कूल के पास लगाया गया। शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनायें जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, श्रम विभाग कर्मकार मंडल योजना,संबल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना स्वरोजगार योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना, स्वच्छ भारत मिशन व्यक्तिगत शौचालय ,समग्र शाखा, पेंशन शाखा योजनाओं शिविर में विभिन्न योजना,नल-जल मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम स्वनिधि जैसी शासन की योजनाओं के स्टाल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया गया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के तहत रामकृपाल उरमलिया,रजनी रजक, रेखा चौधरी ने अपना अनुभव साझा किया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील उपाध्याय स्थानीय पार्षद नन्हीबाई तुलाराम गोटिया,ओमप्रकाश बल्ली सोनी, संतोष मिश्रा उपायुक्त श्री पीके अहिरवार राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहायक यंत्री सुधीर मिश्रा उपयंत्री जेपी बघेल, यश रजक एवं समस्त अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान जैन मुनि संत शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महाराज के देवलोकगमन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया ।सभी ने 2 मिनट का मौन धारणकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।


