• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जनसुनवाई, लोगों की समस्या को निराकृत करने का माध्यम, सभी अधिकारी गंभीरता से आवेदनों पर कर्रवाई करें जनसुनवाई में 80 आवेदनों पर अधिकारियों ने सुनवाई कर निराकरण के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
February 13, 2024
in कटनी
0
जनसुनवाई, लोगों की समस्या को निराकृत करने का माध्यम,  सभी अधिकारी गंभीरता से आवेदनों पर कर्रवाई करें  जनसुनवाई में 80 आवेदनों पर अधिकारियों ने सुनवाई कर निराकरण के दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (13 फरवरी) – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होनें वाली जनसुनवाई का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय के नवीन सभाकक्ष में किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सी.ई.ओ शिशिर गेमावत सहित अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर कलेक्टर संस्कृति शर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी नें जिले के स्थानीय एवं दूर-दराज से पहुंचे लोगों के आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों को प्रेषित कर निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता में होना चाहिए। इसके लिए आवेदनों पर गंभीरता से कर्रवाई की जाए। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान 80 आवेदनों पर सुनवाई की गई।

जनसुनवाई में प्रयाग जलौन्हा, प्रयास ट्रेडर्स द्वारा ग्राम पंचायत मतवार पड़रिया अंतर्गत किये गए कार्यो का भुगतान नहीं किये जानें संबंधी आवेदन पर जिला पंचायत सी.ई.ओ शिशिर गेमावत द्वारा सुनवाई की जाकर सी.ई.ओ जनपद पंचायत कटनी की ओर आवेदन प्रेषित कर नियमानुसार कार्यवाही करनें के निर्देश दिए गए। तहसील बहोरीबंद, ग्राम पंचायत सिंहुडी निवासी रामसेवक लोघी की भूदान की जमीन को फर्जी तरीके से विक्रय किये जानें संबंधी आवेदन पर सुनवाई उपरांत एस.एल.आर को प्रकरण प्रेषित कर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए गए।

            तहसील कटनी ग्राम मझगवां निवासी लल्ला चौधरी पिता श्री महादेव चौधरी नें आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया कि उसकी पत्नी की मृत्यु पश्चात श्रमिक पंजीयन कार्ड के तहत शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली सहायता राशि का भुगतान नहीं हुआ है। जिस पर सुनवाई उपरांत जनपद पंचायत कटनी के सी.ई.ओ की ओर आवेदन प्रेषित कर उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम गुलवारा निवासी आवेदिका राम बाई चक्रवर्ती द्वारा उसके मकान के सटाकर अनावेदकों द्वारा किये जा रहे कब्जे को हटाने, मुकेश चौबे चंडिका नगर कुठला द्वारा पुत्र प्रवीण चौबे की मृत्यु की जांच करानें, खिरहनी निवासी विजय कुमार निगम द्वारा ट्राईसाईकल प्रदान किये जाने, बिलहरी निवासी दस्सीलाल चक्रवर्ती द्वारा पटवारी हल्का भूमि से सहखातेदारों का नाम अलग करनें, तहसील ढीमरखेड़ा निवासी शैलेष एवं अन्य द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला ढीमरखेड़ा की निर्माणाधीन बाउन्ड्रीवाल की जांच करानें सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई की जाकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 

            जनसुनवाई के दौरान श्रम अधिकारी के.बी मिश्रा, सहायक संचालक महिला सशक्तिकरण वनश्री कुर्वेती, डी.ओ आदिवासी विभाग पूजा द्विवेदी, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाऐं डॉ आर.के.सिंह सहित विभिन्न जिला अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*महापौर संगीता सुशील तिवारी ने भोपाल पहुंचकर  मंत्री कैलाश विजयवर्गीयजी से की भेंट, मांग-पत्र दिये, सागर आने किया आमंत्रित*

*महापौर संगीता सुशील तिवारी ने भोपाल पहुंचकर  मंत्री कैलाश विजयवर्गीयजी से की भेंट, मांग-पत्र दिये, सागर आने किया आमंत्रित*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d