कटनी (12 फरवरी) –कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति स्वीकृति के कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा में कटनी जिले का प्रदेश में तीसरें रैंक में आने पर प्रसन्नता जाहिर की गई।
समीक्षा के दौरान इस महत्वपूर्ण कार्य में पोर्टल पर संतोषजनक कार्य न किये जाने वाले पांच प्राचार्यो प्राचार्यो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
इन प्राचार्यो को जारी हुआ एस.सी.एन
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कार्य में लापरवाही करनें वाले जिन प्राचार्यो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें नरेन्द्र कुमार गुप्ता प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलवाराकला, शशि कपूर गौतम शासकीय हाईस्कूल बिचुआ, अशोक कुमार सोनी कुठिया महगवां, मनमोहन त्रिपाठी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नदावन, लाल जी उरमलिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलैया सिहोरा का नाम शामिल है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.पी.सिह ने बताया की उक्त कार्यएम.पी. टास्क पोर्टल पर किया जाता है उसमें आने वाली कठिनाईयों पर कार्यवाही के लिये जिले के समस्त बैंकों को छात्रों के खाते में डी.बी.टी. सक्रिय करने, जिला ई-गवर्नेस को छात्रों के आधार अपडेट करवाने एवं लोक सेवा पबंधक को जाति प्रमाण पत्र में शाला अभिलेख के आधार पर जमतिथि अद्यतन के निर्देश दिये गये।