सिलौडी : आज भोपाल प्रवास पर जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने मध्यप्रदेश सरकार उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी से मुलाकात कर क्षेत्र कि चिकित्सा सम्बंधित समस्याओं पर चर्चा कर हल करने का निवेदन किया । वही खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात कर क्षेत्र में एक स्टेडियम बनाने की मांग एवँ युवा के लिये आई टी आई जिससे युवाओं को तकनीकी कौशल की पढ़ाई कर रोजगार हासिल कर सकें । आवास राज्य मंत्री प्रतिभा सिंह बागरी से मिलकर क्षेत्र के आवास योजना से वचिंत पात्र गरीब हितग्राहियों के जल्द से जल्द आवास स्वीकृत की मांग की है ।
