सूचना आयोग ने तहसीलदार पर 25000 जुर्माना लगाया
गुना जिले में श्रीमती सकी बाई को उनके मकान तोड़ने की कार्रवाई की जानकारी नहीं देने पर सूचना आयोग ने गुना के पूर्व तहसीलदार (वर्तमान पदस्ती खरगोन) श्री संदीप श्रीवास्तव के विरुद्ध ₹25000 का जुर्माना लगाया है। तहसीलदार ने ना तो राजस्व के नियम के तहत और ना ही RTI में जानकारी दी।




