• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

कॉल कर बुजुर्ग का बनाया अश्लील वीडियो, फिर ठगे 36 लाख रुपये, 8 गिरफ्तार

by Manish Gautam Chiefeditor
January 24, 2024
in Uncategorized
0
कॉल कर बुजुर्ग का बनाया अश्लील वीडियो, फिर ठगे 36 लाख रुपये, 8 गिरफ्तार
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कॉल कर बुजुर्ग का बनाया अश्लील वीडियो, फिर ठगे 36 लाख रुपये, 8 गिरफ्तार

हरियाणा के भिवानी  शहर के सेक्टर-13 चौकी क्षेत्र में एक बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर उससे करीब 36 लाख रुपये ठगने के मामले में राजस्थान से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी राजस्थान के डीग, अलवर और भरतपुर जिलों के रहने वाले हैं और अंतरराज्यीय गिरोह बनाकर करीब दो साल से लोगों के साथ ठगी कर रहे थे. आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि सेक्टर-13 निवासी एक बुजुर्ग को लड़की ने वीडियो कॉल किया और उसके बाद अश्लील वीडियो बना लिया था, जिसके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की जा रही थी. उन्होंने बताया कि पीड़ित ने साइबर अपराध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस अधीक्षक ने शिकायत के हवाले से बताया कि ठगी के इस मामले में अलग-अलग फोन नंबर से कॉल कर अश्लील वीडियो को यूट्यूब से हटाने के नाम पर अपराध शाखा, दिल्ली में निरीक्षक और सीबीआई का अधिकारी बताकर 17 और 18 जनवरी को दो दिन के अंदर 36 लाख 84 हजार 300 रुपये ट्रांसफर कराए गए थे.

48 घंटे के भीतर हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने बुजुर्ग से और 20 लाख रुपये की मांग की थी. वरुण सिंगला ने बताया कि वारदात के 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के डीग निवासी जफर, जिलसाद, नासिर, जफरुद्दीन, अकरम, अलवर निवासी इकबाल और भरतपुर निवासी चंदू और आसिर के रूप में हुई है. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों को सोशल मीडिया से साइबर ठगी का विचार आया और उन्होंने पैसे ऐंठने के लिए अंतरराज्यीय गिरोह बना लिया.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अवयस्क बालिका के साथ गलत काम (बलात्कार) करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास एवं 26000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया

अवयस्क बालिका के साथ गलत काम (बलात्कार) करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास एवं 26000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d