• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय ने कहा- जनता से किए वादों के लिए अपनी सरकार से भी लड़ना पड़ा तो मैं तैयार हूं देखे VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
January 13, 2024
in भोपाल
0
शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय ने कहा- जनता से किए वादों के लिए अपनी सरकार से भी लड़ना पड़ा तो मैं तैयार हूं देखे VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

इन दिनों मध्य प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा अपने अलग-अलग पड़ाव पर पहुंच रही है. 12 जनवरी को अपने निर्धारित ग्रामों की भ्रमण यात्रा के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा भैरूंदा  के ग्राम पंचायत कोसमी में पहुंची थी, जहां ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना गया और विकसित यात्रा कैम्प

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/01/sanjaygupta1304_20240113__1746081252678197440_1_17460811136829399040.mp4

लेकिन इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के बेटे कार्तिकेय चौहान  का बड़ा बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि आपसे (जनता से) किए हुए वादों को निभाने के लिए अपनी सरकार से भी लड़ना पड़ा तो उसके लिए भी मैं तैयार हूं.

कार्तिकेय ने क्या कुछ कहा?

सीहोर जिले के भेरूंदा में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने जो कुछ कहा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कार्तिकेय चौहान ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नेता नही हूं. मेरा राजनीति में भी आने का कोई मन नहीं है. आपसे (जनता से) किए हुए वादों को निभाने के लिए अगर अपनी सरकार से भी लड़ना पड़ा, तो उसके लिए भी कार्तिकेय तैयार है. हालांकि उन्होंने कहा कि अपनी सरकार है नौबत नहीं आएगी, अगर ऐसा हुआ तो मैं पीछे नहीं हटूंगा.

कार्तिकेय चौहान ने कहा चुनाव के दौरान वोट मांगने के लिए पापा (शिवराज सिंह चौहान) नहीं बल्कि मैं आपसे वोट मांगने आया था. ऐसे में आपसे किए हुए वादों को पूरा करने के लिए अगर मुझे सरकार से भी लड़ना पड़ा तो उसके लिए भी कार्तिकेय चौहान पीछे नहीं हटेगा. कार्तिकेय ने कहा कि शिवराज जी इस चुनाव में इतनी मेहनत की जो किसी के लिए भी संभव नहीं है.

पावर पद में नहीं व्यक्ति में होती है : कार्तिकेय

कार्तिकेय चौहान ने कहा एक चीज याद रखना यह जो पावर है ना ताकत किसी पद में नहीं होती है. पावर व्यक्ति में होती है. आपने जो ताकत दी उसकी वजह से 18 साल तक आपके बीच का व्यक्ति मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान रहा. मध्य प्रदेश के किसी भी कोने में चले जाओ आज भी जनता के दिल के सिंहासन पर केवल एक ही व्यक्ति विराजमान है. मैं मानता हूं कि उससे बड़ी ताकत पूरे देश में दुनिया में कोई नहीं हो सकती. जब तक आप यह ताकत आपके नेता को देते रहेंगे तब तक उनके स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ नहीं हो सकता और वे आपके स्वाभिमान के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत यातायात प्रभारी श्री राहुल पांडे जी द्वारा जिलेवासियों से अपील देखे VIDEO

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत यातायात प्रभारी श्री राहुल पांडे जी द्वारा जिलेवासियों से अपील देखे VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d