जेपीवी डीएवी पब्लिक स्कूल के होनहार खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल पानीपत, हरियाणा में संपन्न हुई राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में 20 पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शानदार जीत का परचम फहराया। यह प्रतियोगिताएं 4 जनवरी से 8 जनवरी तक चली।
इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा पंजाब बिहार उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश जम्मू कश्मीर झारखंड मणिपुर पश्चिम बंगाल और दिल्ली के करीब 1800 प्रतिभागियों ने भाग लिया था ।
राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में ओवरआल चैंपियन बने जेपीवी डीएवी विद्यालय के 151 खिलाड़ी बच्चों ने वालीबाल बास्केटबाल करते कबड्डी शतरंज एथलेटिक्स जूडो ताइक्वांडो और बुशु प्रतियोगिताओं में भाग लिया ।
ये बच्चे अपने क्रीडा शिक्षकों राजेश मिश्रा रोहित श्रीवास्तव रोहित मेहरोत्रा राखी श्रीवास्तव शिल्पी गुप्ता नेहा गौतम अजीत मिश्रा अंकित मिश्रा जतिन और करण श्रीपाल के साथ पानीपत गए थे ।
यहां उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 पदक जीते ।
स्वर्ण पदक विजेताओं में आस्था यादव, देव जलोना सुभाष निगम, अतिशय सेकसरिया, राघव सोनी रहे ।
इसी क्रम में रजत पदक पाने वाले अंश पांडे, रोशन हिरानी, शुभम चेतवानी, किया श्रीवास्तव रहे ।
कांस्य पदक विजेता देवासी पांडे, आर्य गुप्ता, कोईना बजाज, मनु श्री सोनी, सप्तमी माल, व्योम श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, अंश मिश्रा, सफल चौरसिया और अंकित बाथरे रहे ।
बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए धीर कलवानी और स्वाति पटेल पुरस्कृत हुए ।
शतरंज की पांच में से पांचो प्रतियोगिताओं के विजेता बने ।
आज विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रार्थना सभा में पदक प्रदान किये । उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को इस शानदार जीत की बधाइयां दीं और अन्य बच्चों को आगे आकर ऐसे श्रेष्ठ दर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।
MPNEWSCAST.COM


