• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कुपोषण के खिलाफ कलेक्टर के नवाचार का दिखने लगा असर खनि उत्खननकर्ताओं और शासकीय कर्मियों ने कटनी को कुपोषण मुक्त बनाने बढ़ाया हाथ

by Manish Gautam Chiefeditor
December 26, 2023
in कटनी
0
कुपोषण के खिलाफ कलेक्टर के नवाचार का दिखने लगा असर खनि उत्खननकर्ताओं और शासकीय कर्मियों ने कटनी को कुपोषण मुक्त बनाने बढ़ाया हाथ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

इन्होने दिया सहयोग

पहले ही दिन मिली पौने चार लाख की सहयोग निधि

सभी के सहयोग से बनेगा कुपोषण मुक्त कटनी – कलेक्टर श्री प्रसाद

कटनी ( 26 दिसंबर )- कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा कटनी जिले को मार्च 2024 तक कुपोषण मुक्त जिला बनाने के संकल्प में सहयोग हेतु सामाजिक एवं स्वैच्छिक संगठनों से सहभागिता निभाने के लिए की गई अपील का 24 घंटे के भीतर ही जादुई असर दिखने लगा है। कुपोषित बच्चों का बचपन संवारने के नेक कार्य में भागीदारी निभाने कई लोगों ने हाथ आगे बढ़ाया है।

            कलेक्टर श्री प्रसाद की अपील से प्रेरित होकर मंगलवार को खनिज उत्खनिकर्ताओं और शासकीय अधिकारियों ने तीन लाख 80 हजार रूपये की सहयोग राशि प्रदान की है।

बड़ी कामयाबी

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिले मे अब तक चलाये गये अभियान के दौरान सामाजिक संगठनों की सहभागिता से जिले के नौनिहालों को कुपोषण के चंगुल से बाहर निकालने में बड़ी कामयाबी मिली है। जिसके परिणामस्वरूप जिले में अति गंभीर कुपोषित (सैम) बच्चों की संख्या जो अप्रैल 2023 में 211 थी, दिसंबर 2023 में घटकर 154 रह गई है एवं मध्यम कुपोषित (मैम) बच्चों की संख्या जो 1318 थी, घटकर 1011 हो गई है। इस प्रकार 9 माह की अवधि में 364 बच्चों के पोषण स्तर में कमाल का सुधार परिलक्षित हुआ है।

अपील का असर

कलेक्टर श्री प्रसाद ने बताया कि कुपोषण को दूर करने जिले में अब तक किये गये प्रयासों के बाद शेष बचे करीब एक हजार कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिये ही सभी से सहयोग की अपील की गई है। जिससे मंगलवार को करीब पौने चार लाख रूपये की सहयोग राशि प्राप्त हुई है। इससे जिले के करीब पौने 4 सौ कुपोषित बच्चों को पौष्टिक राशन उपलब्ध कराया जायेगा। बाकी बचे 6 सौ कुपोषित बच्चों के लिए अभी भी राशि जुटाने का प्रयास जारी है। कलेक्टर ने बताया कि मार्च 2024 तक कटनी को कुपोषण के कलंक से मुक्त कराने की दिशा में गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं।

इन्होने दिया सहयोग

कलेक्टर श्री प्रसाद की अपील पर कुपोषण मुक्त कटनी बनाने के कार्य के लिए 4 खनिज उत्खनिकर्ताओं ने साढ़े तीन लाख रूपये की सहयोग राशि प्रदान की है। इनमें राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता पढ़रेही बहोरीबंद, जगदीश प्रसाद उरमलिया बड़खेरा, शशीकांत कोहाड़ छपरा बहोरीबंद ने क्रमशः एक-एक लाख रूपये और आरीफ अहमद सुनहरा भटगवां के खनिजउत्खननकर्ता ने 50 हजार रूपये की सहयोग राशि का चेक कलेक्टर को प्रदान किया। जबकि शासकीय अधिकारियों में अपर कलेक्टर साधना परस्ते, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास वनश्री कुर्वेती और चित्रा प्रभात शासकीय तिलक कॉलेज ने क्रमशः 10-10 हजार रूपये का योगदान दिया है। कलेक्टर ने सभी सहयोग प्रदान करने वालों के प्रति आभार जताया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जनसुनवाई में दूरदराज से पहुंचे नागरिकों के 81 आवेदनों पर सुनवाई की जाकर निराकरण के दिए गए निर्देश

जनसुनवाई में दूरदराज से पहुंचे नागरिकों के 81 आवेदनों पर सुनवाई की जाकर निराकरण के दिए गए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d