देखे VIDEO
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को समझा और उनके निराकरण का आश्वासन दिया । विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीणों ने फसलों के उचित मूल्य दिलाने, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और बिजली की समस्याओं को दूर करने की मांग की।
अपने संक्षिप्त भाषण में उन्होंने कहा कि प्रदेश में नया सिस्टम बनाया जाएगा । अधिकारियों को जनता के काम करने पड़ेंगे अन्यथा उनपर कार्यवाही होगी । अब प्रदेश की जनता को पटवारियों के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे, आवेदन करने के बाद पटवारी को खुद ही नामांतरण करना पड़ेगा।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने सभी विधानसभा प्रत्याशियों का परिचय कराया प्रदेश के मुखिया यादव ने भाजपा नेत्री मोनिका मनमोहन शाह बट्टी को सर पर हाथ रख कर आशीर्वाद देते हुए अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करने और समस्याओं से सीधा उन्हे या कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया*
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैदान में सरकारी अमले के साथ बातचीत करके सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करवाने के लिए आया हूं और माननीय मोदी जी का यह आग्रह रहता है की सरकारी योजनाएं जनता तक पहुंचे सरकार का काम है जनता के बीच में जाकर अंदर तक पहुंचाना।
पांढुर्णा सबसे नया और छोटा जिला है इसलिए यहां समस्याओ को समझने के लिए जनता के बीच आया हूँ ।
लाउडस्पीकर पर कमलनाथ के बयान पर उन्होंने कहा कि कौन क्या-क्या था मुझे इससे कोई* *फर्क नहीं पड़ता। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इस पर निर्णय दिया है तो इसमें गलत क्या है।
छिंदवाड़ा में रुके हुए विकास कार्यों पर उन्होंने कहा कि कोई विकास कार्य नहीं जो करेगा सारे विकास कर होते रहेंगे लाडली बहन योजना के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि सारी योजनाएं चलती रहेगी कोई योजना बंद नहीं की जाएगी।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


