म.प्र.लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 17 दिसंबर 2023 को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया है । जिला मुख्यालय और अनुविभाग के 16 परीक्षा केन्द्रों में यह परीक्षा दो सत्रों प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक आयोजित होगी जिसमें जिले के 6 हजार 881 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे । कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा इस परीक्षा के लिये कलेक्टर कार्यालय स्थित नगर दंडाधिकारी कक्ष क्रमांक-24 में परीक्षा कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक-07162-243403 है । इस कंट्रोल रूम में संयुक्त कलेक्टर श्री सिध्दार्थ पटेल को कंट्रोल
रूम प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही दो कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है जो 17 दिसंबर को प्रात: 8:30 बजे से परीक्षा कार्य समाप्ति तक उपस्थित रहकर कोविड-19 और परीक्षार्थियों से संबंधित जानकारी संग्रहित करेंगे एवं परीक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आयोग के निर्देशानुसार उसका निराकरण किया जाना सुनिश्चित करेंगे । साथ ही परीक्षा के प्रत्येक सत्र की समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी केन्द्राध्यक्ष से दूरभाष पर प्राप्त कर आयोग को भेजना सुनिश्चित करेंगे ।


