विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत 2047 के विचारों को जाना
आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. के निर्देशानुसार शासकीय स्वशासी पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत 2047 आइडिया पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ जिसे विद्यार्थियों ने देखा व सुना । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन और विचारों को जाना। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.लक्ष्मीचंद, डॉ.पी.एन.सनेसर, डॉ.जी.व्ही.ब्रह्मे, डॉ.आर.के.मिश्रा, डॉ.तृप्ति मिश्रा, डॉ.के.एल.झरबडे, डॉ.निधि डोडानी, डॉ.बी.के.डेहरिया, डॉ.सुरेन्द्र झारिया, डॉ.सोसन्नालाल, श्रीमती मीनाक्षी कोर, प्रो.महेंद्र साहू व अन्य प्राध्यापकगण और वरिष्ठ विद्यार्थी सर्वश्री आकाश पटेल, अनिरुद्ध देशवाडे, अनिमेष देशवाड़े व आकांक्षा डेहरिया सहित लगभग 150 विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में भोज मुक्त विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ.संजय पवार के साथ ही प्रवेशित विद्यार्थी शामिल हुये।
विकसित भारत पर 12 से 25 दिसंबर के बीच होगी परिचर्चा- महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.लक्ष्मीचंद ने विकसित भारत के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि 12 से 25 दिसंबर के बीच विकसित भारत पर परिचर्चा आयोजित होगी। नोडल अधिकारी डॉ.पी.एन.सनेसर ने बताया कि विभागीय निर्देशों के परिपालन में बेस पेपर के माध्यम से प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के बीच सशक्त भारतीय, संपन्न एवं सुदृढ़ अर्थव्यवस्था, नव प्रवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सुशासन एवं सुरक्षा, विश्व में व्यापार विषयों पर परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा।
#procwa
#छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Narendra Modi
Jansampark Madhya Pradesh


