रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा का सोमवार को भव्य विजय जुलूस निकाला गया। शहर के पहली लाइन राम जानकी मंदिर से जगह-जगह व्यापारी, नागरिकों ने स्वागत किया। बाजार क्षेत्र में पहुंचने पर विधायक का तुलादान किया गया। इस दौरान पुष्पवर्षा भी जगह- जगह की गई। तुलसी चौक में हुई आभार सभा को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा बोले- आज हम आभार सभा में जनता का आभार जताने आए हैं। शहर की जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है,उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। शहर को नई पहचान दिलाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे। हम जितनी बार आपके पास आए, उतनी बार’ हमें आपने आशीर्वाद दिया है। चुनाव एक युद्ध है, जिसमें हर तरीके के प्रयास होते हैं। लेकिन जिस पर रमापति का आशीर्वाद उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। सभा को नपा अध्यक्ष पंकज चौरे, प्रमोद पगारे, जयकिशोर चौधरी ने संबोधित किया। आभार सभा के पहले विजय रथ पर डॉ. शर्मा के अलावा विश्वनाथ सिंघल, नपा अध्यक्ष पंकज चौरे, नपा उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, नगर मंडल महामंत्री राहुल चौरे सवार रहे।
डॉ शर्मा ने कहा आश्वासन देता हूं जैसा नपा अध्यक्ष चाहते हैं शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने पर पूरा फोकस होगा । जनता के सहयोग के बिना हम स्वच्छता नहीं ला सकते। शिक्षा और स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देंगे। शहर को ऐसा बनाएंगे की शहर में कोई मेहमान आए तो उसे उसकी जाने की इच्छा ही ना हो ,अगर मेहमान जाए तो अच्छा इंप्रेशन लेकर जाए। यह तो कह सकते हैं कि बरसों चुनाव लड़े हैं । राजनीति सुचिता से की है आगे भी राजनीति को धर्म मानकर करेंगे। शराब और पैसे बताकर नहीं। सबसे कठिन धर्म सेवा का है यह शहर अपराध मुक्त रहेगा अपराधी तो डरते हैं पर मुश्किल आती है उन्हें संरक्षण देने वालों से वह भी सावधान हो जाए यह देखना पड़ेगा उनके पीछे कौन खड़ा है।।



