• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश हरदा

*हरदा से डॉ. दोगने व टिमरनी से अभिजीत शाह निर्वाचित*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 4, 2023
in हरदा
0
*हरदा से डॉ. दोगने व टिमरनी से अभिजीत शाह निर्वाचित*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

हरदा 3 दिसम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन के लिये मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में सम्पन्न हुई। मतगणना के बाद हरदा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी डॉ. आर.के. दोगने तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी अभिजीत शाह निर्वाचित घोषित किये गये। रिटर्निंग अधिकारी हरदा आशीष खरे ने विजेता अभ्यर्थी डॉ. दोगने को निर्वाचित होने संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इसी तरह टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी महेश बड़ोले ने विजेता अभ्यर्थी अभिजीत शाह को निर्वाचित होने संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रेक्षक हरदा हनीश छाबड़ा, प्रेक्षक टिमरनी नरिन्दर सिंह बाली, कलेक्टर ऋषि गर्ग, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
*हरदा विधानसभा क्षेत्र*
हरदा विधानसभा में मतगणना के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी डॉ. रामकिशोर दोगने को 94553 मत मिले, जिसमें इवीएम के 93485 व डाक मतपत्र 1068 शामिल है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री कमल पटेल को 93683 मत मिले, जिसमें 408 डाक मतपत्र भी शामिल है। बहूजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी प्रहलाद पेंटर को कुल 1166 मत मिले, जिसमें 7 डाक मतपत्र भी शामिल है। जनता कांग्रेस के अभ्यर्थी परसराम हीरे को कुल 887 मत मिले, जिसमें 2 डाक मतपत्र भी शामिल है। आम भारतीय पार्टी के अभ्यर्थी सुनिल कुमार को कुल 171 मत मिले। आजाद समाज पार्टी के अभ्यर्थी सोहन उमरिया को कुल 655 मत मिले, जिसमें 5 डाक मतपत्र भी शामिल है। निर्दलीय प्रत्याशी गीता कमल पाण्डे को कुल 130 मत मिले, जिसमें 1 डाक मतपत्र भी शामिल है। निर्दलीय प्रत्याशी योगिता कांताराम दूधवाल को कुल 164 मत मिले। निर्दलीय अभ्यर्थी राजेश कर्मा को कुल 1520 मत मिले, जिसमें 6 डाक मतपत्र भी शामिल है। निर्दलीय अभ्यर्थी रोहित सोदे को कुल 870 मत मिले। निर्दलीय अभ्यर्थी एड्व्होकेट लोकेश कुमार तिवारी को कुल 414 मत मिले, जिसमें 2 डाक मतपत्र भी शामिल है। नोटा को कुल 2357 मत मिले जिसमें 16 डाक मतपत्र शामिल है।
*टिमरनी विधानसभा क्षेत्र*
टिमरनी विधानसभा में मतगणना के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी अभिजीत शाह को 76554 मत मिले, जिसमें 630 डाक मतपत्र शामिल है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी संजय शाह को 75604 मत मिले, जिसमें 385 डाक मतपत्र भी शामिल है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी नंदकिशोर बैठे को कुल 1159 मत मिले, जिसमें 4 डाक मतपत्र भी शामिल है। गण सुरक्षा पार्टी के अभ्यर्थी भाउलाल उइके को कुल 444 मत मिले, जिसमें 3 डाक मतपत्र भी शामिल है। निर्दलीय प्रत्याशी जयकुमार उइके को कुल 757 मत मिले, जिसमें 2 डाक मतपत्र भी शामिल है। निर्दलीय प्रत्याशी रमेश मसकोले को कुल 3562 मत मिले, जिसमेें 61 डाक मतपत्र भी शामिल है। इसी के साथ हरदा जिले की दोनों विधानसभा सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का परचम लहराया।

हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कमलनाथ के गढ़ को भेदने फिर नाकाम साबित हुई भाजपा*  *सातों विधानसभा में भाजपा की करारी हार*

*कमलनाथ के गढ़ को भेदने फिर नाकाम साबित हुई भाजपा* *सातों विधानसभा में भाजपा की करारी हार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d