रिपोर्टर आरती चौबे
राज्य बाल आयोग के अध्यक्ष ने निरीक्षण के बाद दिव्यांग जन छात्राबास कि ए पी सी तथा डी पी सी को निलंबित करने के आदेश किये जारी, दमोह के दिव्यांग जन छात्राबास का मामला
राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष द्रविन्द मौरे आज दमोह पहुचे, जहा पर उन्होंने तीन दिन पहले हुए दिव्यांग जन छात्राबास मे एक 9 वर्ष कि मूक बधिर छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले मे दिव्यांगजन छात्रावास का निरीक्षण किया, घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों से चर्चा की, वही इस दौरान उन्होंने निरीक्षण करते हुए देखा कि छात्रावास में ए पी सी तथा डी पी सी कि उक्त घटना को लेकर गंभीर लापरवाही है, तथा जिसको लेकर उन्होंने दमोह कलेक्टर को पत्र लिखकर ए पी सी डी पी सी को तत्काल निलंबन करने के आदेश जारी किये,
ज्ञात हो की करीब तीन दिन पहले दिव्यांगजन छात्रावास में एक नव वर्ष की मासूम मुख बदल छात्र के साथ छात्रावास के ही चौकीदार के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था जिसके बाद पुलिस ने मामले में गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया था वहीं इसी को लेकर आज राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने दमोह पहुंचकर मामले को लेकर छात्राबॉस का निरिक्षण किया, ओर घटना के सम्बन्ध मे पुलिस अधिकारियों से चर्चा कि


