रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। न्यू सखी सहेली किटी पार्टी के सदस्यों द्वारा शनिवार को दीपावली मिलन समारोह बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया । दीपावली मिलन समारोह श्री वल्भ भोग विलास होटल में दीपो को प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से मनाया गया। इस दीपावली मिलन समारोह में आयोजको द्वारा सुंदर सुंदर गेम भी महिलाओं के लिए रखे गए। दिवाली मिलन समारोह में अतिथि के रूप में नमिता अग्रवाल ईवीएम रेखा अग्रवाल उपस्थिति रही सर्वप्रथम दीपावली मिलन समारोह में दीपो को प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इस दीपावली मिलन समारोह में आयोजको द्वारा सुंदर सुंदर गेम भी महिलाओं के लिए रखे गए।चूड़ी मूंगफली के गेम में प्रथम अमरज्योति भदौरिया, द्वितीय सुनीता अग्रवाल, तृतीय सफलता तिवारी रही। इसी प्रकार हार पहनना प्रतियोगिता में प्रथम गीता चौकसे ,द्वितीय सुनीता दीदी रही।तीन बिछिया वाले गेम में सुनीता पराशर प्रथम रही।इसके साथ ही कई सरप्राइज़ गिफ्ट भी महिलाओं को दिए गए,तत्पश्चात सभी को सांत्वना पुरस्कार देकर दाल बाफले का स्वादिष्ट भोज कराया।


