रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिले के सोहागपुर विधानसभा के अंतर्गत माखन नगर तहसील में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पुलिस अधीक्षक सहित कलेक्टर नीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
घटना का वीडियो निरंतर वायरल हो रहा है। फिलहाल घटना को लेकर किसी से भी अभी चर्चा नहीं हो सकी है कि घटना के पीछे कौन लोग है….?? घटना की वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ सकी हैं। वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं।


