मंडी परिसर में मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद चेक लिस्ट से सामग्री का मिलान करने जगह- जगह बैठे मतदान कर्मियों के पास खुद पहुंचे कलेक्टर को देखकर मतदान कर्मियों ने खुशी का इजहार करते हुए उनके साथ फोटो खिचवाने और सेल्फी लेने का आग्रह किया। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद नें मतदान कर्मियों के आग्रह को स्वीकार कर सहृदयता और सदाशयता का परिचय देते हुए बडी विनम्रता और सहजता से उनके साथ फोटो खिचवाई और उनके साथ सेल्फी फोटो कराई।
मंडी प्रांगण में मतदान कर्मियों के लिए पेयजल की व्यवस्था नगर निगम की ओर से की गई थी।


