देखिए किस किस रकम वापस की
विधानसभा निर्वाचन 2023 के तारतम्य में आदर्श आचार संहिता के परिपालन हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशनत्प्रेक्षा में अपराध पर अंकुश लगाने एवं निर्वाचन में अवैध काले धन के दुरुपयोग को रोकने हेतु सख्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के सफल क्रियान्वन हेतुवा थाना विजयराघवगढ़ पुलिस ने वाहन क्रमांक MP21ZA6257 से 185000 जप्त किए जो बैंक स्टेटमेंट दिखाने पर रकम वापस की गई, वाहन क्रमांक MP09ZQ8225 को चेक करने पर 3,00,000₹ जप्त किया जो एटीएम के लोडिंग का पैसा दस्तावेज प्रस्तुत करने पर,संबंधित को वापस किए गए, वाहन क्रमांक MP20CA9278 की चेकिंग करने पर पूजा का पैसा 17,000 मिले जो वापस किए गए, वाहन क्रमांक MP21CA9403 के चालक द्वारा ट्रांसपोर्टिंग का पैसा रुपए 34,000₹ मिलने के बाद दस्तावेज प्रस्तुत करने पर वापस किए गए। वाहन क्रमांक MP21CB0354 के चालक द्वारा पेट्रोल पंप का पैसा 1,00,000₹ राशि FST टीम द्वारा कार्यवाही कर जप्त किये गये जो दस्तावेज दिखाने पर वापस की गई, वाहन क्रमांक MP19ZB7619 की जांच करने पर FST टीम द्वारा 2,08,200 ₹ जप्त की जो प्रॉपर्टी का पैसा दस्तावेज दिखाने पर वापस किए गए, वाहन क्रमांक MP21CB2707 की चेकिंग करने पर FST टीम द्वारा 5,69,850₹ जप्त किया जो पंजाब नेशनल बैंक के दस्तावेज प्रस्तुत करने पर वापस किए गए, वाहन क्रमांक MP20CH3028 को चेक करने पर FST टीम द्वारा राशि ₹9,00,000 जप्त किया जो बैंक ऑफ़ बडौदा के दस्तावेज प्रस्तुत करने पर वापस किए गए, वाहन क्रमांक MP20CH3028 जांच करने पर FST टीम द्वारा 3,00,000₹ जप्त किया जो बैंक ऑफ़ बडौदा के दस्तावेज प्रस्तुत करने पर राशि वापस की गई इस प्रकार थाना विजय राघवगढ की FST ,SST टीम द्वारा कुल नौ वाहनो से 26,14,050 ₹ की राशि जप्त की गई जो वैद्य दस्तावेज दिखाने पर संबंधितों को उक्त राशि वापस की गयी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है कि आचार संहिता के सख्त परिपालन में वाहन चेकिंग कार्रवाई का उद्देश्य स्वतंत्र निर्भीक मतदान करने हेतु व निर्वाचन को स्वच्छ व पारदर्शी बनाना है।नागरिकों की सुरक्षा व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए कटनी पुलिस सदैव नागरिकों के लिए 24 घंटे मुस्तैद है।


