• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*दिव्यांग एवं 80 प्लस मतदाताओं से मतदान कराने आज भी घर-घर पहुंच रहे मतदान दल* *वरिष्ठ मतदाता कृष्णा बाई ने किया होम वोटिंग*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 8, 2023
in कटनी
0
*दिव्यांग एवं 80 प्लस मतदाताओं से मतदान कराने आज भी घर-घर पहुंच रहे मतदान दल*  *वरिष्ठ मतदाता कृष्णा बाई ने किया होम वोटिंग*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

घर से वोट करने की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग को दिया धन्यवाद

कटनी (08 नवंबर) – जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों द्वारा होम वोटिंग का सिलसिला जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद स्वयं होम वोटिंग प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लेने गली- मोहल्लों मे पहुंच रहे है।
होम वोटिंग के इंतजामों और प्रक्रिया का आकस्मिक निरीक्षण करने कलेक्टर श्री प्रसाद बुधवार की दोपहर पन्ना मोड़ स्थित बाल गंगाधर तिलक वार्ड पहुंचे। उन्होंने इस वार्ड की गली नंबर दो मे 80 वर्ष से अधिक आयु की वरिष्ठ मतदाता श्रीमती कृष्णा बाई पति निरंजन प्रसाद के घर जाकर होम वोटिंग व्यवस्था का जायजा लिया। उम्र जनित शारीरिक अस्वस्थता की वजह से मतदान केन्द्र तक जाकर मतदान करने में असमर्थ श्रीमती कृष्णा बाई घर से ही मतदान कराने की सुविधा मिलने से खुश है। उन्होंने बताया कि मुझे अगर घर से मतदान की सुविधा नहीं मिलती तो वे मतदान केन्द्र तक वोट डालने नहीं जा पातीं। कृष्णा बाई ने घर से मतदान करने की व्यवस्था के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद और निर्वाचन आयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कृष्णा बाई ने होम वोटिंग सुविधा के लिए आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप -12 डी फार्म भरकर आवेदन किया था।
विदित हो कि जिले के दिव्यांगजन और 80 वर्ष से अधिक उम्र के एक हजार 442 मतदाताओं ने होम वोटिंग की सुविधा के लिए 12-डी फार्म भरा है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने इन सभी मतदाताओं के सुगम मतदान हेतु 71 मतदान दल और 8 रिजर्व मतदान दल गठित किये है। घर-घर जाकर मतदान करने की प्रक्रिया 9 नवंबर तक जारी रहेगी।
स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन के उद्देश्य से मतदान दलों के रूट चार्ट की जानकारी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को भी दी गई है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विरोधियों के सपनों का तिलिस्म ढा रहे है… कुणाल सुनैना चौधरी…..!

विरोधियों के सपनों का तिलिस्म ढा रहे है... कुणाल सुनैना चौधरी.....!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.