रिपोर्टर प्रिया दुबे
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया , एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव 2023 के परिपेक्ष्य में अंतर जिला चेक पोस्ट जबलपुर – कटनी हाईवे पर छपरा थाना स्लीमनाबाद में लगाई गई हैं । चेक पोस्ट छपरा थाना स्लीमनाबाद में आज दिनांक 24.10.23 को थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया और एसएसटी टीम के चेकिंग के दौरान चेक करते अशोक कुमार गोटिया पिता अघनू प्रसाद गोटिया उम्र 53 साल निवासी जुझारी थाना गोसलपुर जिला जबलपुर के पास से
1,03,000 रुपए बरामद हुए इसके संबंध में पूछताछ करते कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके ना ही उन पैसों के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर सके जिससे मौके पर उपस्थित पुलिस टीम (एसएसटी टीम) के द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए पैसों को सीज किया गया।
उल्लेखनीय भूमिका -थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया , मोहनलाल धानका (AVFO), सउनि राजेश कोरी सउनि अनुराग पाठक ,प्रधान आरक्षक तेज प्रकाश, अंजनी मिश्रा , अविनाश मिश्रा,आरक्षक राजा साहू की सराहनी भूमिका रही ।


